उदयपुर

समस्त ब्राह्मण एवं सर्व समाज के सामुहिक विवाह को संपन्न कराने हेतु 10 समितियों का गठन

paliwalwani
समस्त ब्राह्मण एवं सर्व समाज के सामुहिक विवाह को संपन्न कराने हेतु 10 समितियों का गठन
समस्त ब्राह्मण एवं सर्व समाज के सामुहिक विवाह को संपन्न कराने हेतु 10 समितियों का गठन

उदयपुर. समस्त ब्राह्मण एवं सर्व समाज सामुहिक विवाह समिति के संत एच आर पालीवाल के सानिध्य मे आगामी 2 फरवरी 2025 बसंत पंचमी पर 10 वा सामुहिक विवाह ब्राह्मणों एवं सर्व समाजों का संयुक्त रूप से एक दिवसीय आयोजित किया जा रहा है. 

समिति की महिला अध्यक्ष पूर्णिमा व्यास ने बताया कि दिनाँक 12 जनवरी 2025 रविवार को समिति की बैठक व्यवस्थापिका प्रेम लता पालीवाल की अध्यक्षता मे रखी गई. 

बैठक में 10 वे सामुहिक विवाह को सफलता से संपन्न कराने हेतु समिति के संरक्षक महर्षि सारस्वत, अध्यक्ष ओम प्रकाश नन्दवाना, संभागीय अध्यक्ष विष्णु शंकर पालीवाल, उपाध्यक्ष देवी लाल दाना, प्रकाश भावसार, बाबूलाल शर्मा, राम लाल गोड व राम लाल नकवाल के समक्ष 10 अस्थाई समितियों का गठन किया गया. 

व्यवस्था समिति बनाई : जिसमें 1. स्वागत समिति 2. मंच व्यवस्था समिति 3. हवन यज्ञ/ आचार्य समिति 4. भोजन व्यवस्था समिति 5. पूछताछ कार्यालय समिति 6. डोनेशन संग्रह समिति 7. समठानी / पलंग फेरा समिति 8. शोभा यात्रा समिति 9. जोड़ा व्यवस्था समिति व 10. पंडाल/पार्किंग व्यवस्था समिति बनाई गई. 

बैठक में नव युवक अध्यक्ष प्रवीण व्यास ने बताया कि सामुहिक विवाह उदयपुर में स्थित हिरण मगरी सेक्टर 5 के आदि गोड ब्राह्मण समाज नोहरा व लश्करी अग्रवाल धर्मशाला मे एक दिवसीय प्रात: 8.00 से सांय: 5.00 बजे तक आयोजित किया जायेगा. जिसमें प्रात: 9.30 बजे से वर घोड़ा/शोभा यात्रा, साढ़े ग्यारह बजे तोरण, 12.00 बजे से रिसेप्शन, 2.00 बजे हस्त मिलाप, 2.30 लग्न फेरा, 3.00 बजे कन्यादान, सवा 4.00 बजे समठानी/ पलंग फेरा करते हुवे 5.00 बजे वर-वधु की विदाई की जायेगी. 

विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया : पूर्णिमा व्यास के अनुसार उक्त कार्यक्रम मे शहर व ग्रामीण विधायक, सासंद व पूर्व सांसद के साथ उदयपुर जिला प्रशासन से कई विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है. बैठक में सुरेश कराती, नाथू लाल शर्मा (वित्त मंत्री), कमलेश प्रजापत व रमेश चन्द्र ने भी भाग लिया. उक्त जानकारी समिति के संभागीय अध्यक्ष श्री विष्णु शंकर पालीवाल ने पालीवाल वाणी को दी.

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News