📅 Thursday, 10 September 2026 | 08:05 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,764.23 ▼ -1,368.57 (-1.80%) निफ्टी 50: 23,431.50 ▼ -347.70 (-1.46%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,600 🥈 चांदी (1kg): ₹226,600 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
उदयपुर

एकलिंगजी मंदिर में मिली स्कर्ट, हाफ पैंट में प्रवेश वर्जित : श्रद्धालुओं के लिए नए नियम जारी

📅 08 December 2024, 12:23 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
एकलिंगजी मंदिर में मिली स्कर्ट, हाफ पैंट में प्रवेश वर्जित : श्रद्धालुओं के लिए नए नियम जारी
एकलिंगजी मंदिर में मिली स्कर्ट, हाफ पैंट में प्रवेश वर्जित : श्रद्धालुओं के लिए नए नियम जारी

उदयपुर. मेवाड़ के आराध्य एकलिंगजी के मंदिर में दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नए नियम जारी किए गए हैं। ये नियम एकलिंगजी ट्रस्ट की तरफ से जारी किए गए हैं। इसके तहत अब मिनी स्कर्ट या हाफ पैंट में प्रवेश वर्जित होगा। साथ ही श्रद्धालु मोबाइल भी अंदर नहीं ले जा पाएंगे। ट्रस्ट की तरफ से नियम को लेकर मंदिर के बाहर नोटिस भी चस्पा किया गया है।

उदयपुर शहर से करीब 20 किलोमीटर की दूरी कैलाशपुरी में स्थिति एकलिंग नाथ मंदिर करीब 1200 वर्ष पुराना है। इसका संचालक एकलिंगनाथ ट्रस्ट द्वारा किया जाता है। मंदिर में पहले भी नियम लागू थे। जैसे फोटा नहीं लेना, बैल्ट को बाहर ही उतारना आदि। मंदिर में हजारों की संख्या में भक्त आते हैं।

एकलिंग महादेव मंदिर उदयपुर का प्रमुख तीर्थ स्थल है। हाल ही में मेवाड़ के नए 'महाराणा' का राजतिलक भी इसी मंदिर के दर्शन को लेकर चर्चा में रहा था। महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद उनके बेटे विश्वराज सिंह मेवाड़ का 77 वें 'महाराणा' के तौर पर राजतिलक हुआ था। उनके राजतिलक के बाद उदयपुर के एकलिंग महादेव मंदिर में पूजा करने की परम्परा को लेकर 2 दिन से विवाद जारी था। बाद में वे प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच अपने समर्थकों संग मंदिर में दर्शन करने गए थे। विवाद उनके 'धूणी' दर्शन को लेकर भी हुआ था। धूणी उदयपुर के सिटी पैलेस में है, जहां, विश्वराज सिंह के चाचा अरविंद सिंह मेवाड़ अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने विश्वराज सिंह के सिटी पैलेस में प्रवेश पर रोक लगा दी थी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें