📅 Sunday, 11 October 2026 | 02:27 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
उदयपुर

ब्रह्मपुरी विफा की बैठक में भगवान परशुराम की प्रतिमा एवं फरसा लगाने की कार्ययोजना पर हुई चर्चा

📅 01 August 2019, 12:56 PM • ✍️ Lokesh Menaria...✍ • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ब्रह्मपुरी विफा की बैठक में भगवान परशुराम की प्रतिमा एवं फरसा लगाने की कार्ययोजना पर हुई चर्चा
ब्रह्मपुरी विफा की बैठक में भगवान परशुराम की प्रतिमा एवं फरसा लगाने की कार्ययोजना पर हुई चर्चा

● बाठेडाकला की कार्यकारिणी का गठन-लव पंडया का किया सम्मान

उदयपुर। विप्र फाउण्डेशन के प्रदेश जॉन ए के अध्यक्ष के के शर्मा के निर्देशानुसार एवं जिला सचिव प्रेमशंकर रामावत के तत्वाधान में यूथ जिला अध्यक्ष भूपेश चौबीसा ने सर्वसहमति से बाठेडाकला की कार्यकारिणी का गठन किया। विफा के मीडिया प्रभारी लोकेश मेनारिया ने पालीवाल वाणी को जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के पदाधिकारियों के निर्देशानुसार बाठेडाकला के ब्रह्मपुरी स्थित चारभूजा मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें अध्यक्षता युथ जिला अध्यक्ष भूपेश चौबीसा ने की तथा मुख्य अतिथि जिला देहात सचिव प्रेमशंकर रामावत, मेनार इकाई के यूथ उपाध्यक्ष किशनलाल रणछोड थे वही विशियठ अतिथि तहसील सचिव भीमराज मेनारिया, मीडिया प्रभारी लोकेश मेनारिया, मोडी के लव पण्डया एवं केलाश रामावत थे। बैठक के आरंभ में जगदीशलाल चौबीसा ने मंत्रोच्चार के साथ तिलक लगाकर स्वागत किया, वहीं कार्यक्रम के अंत में लेहरीलाल जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

● विप्र फाउण्डेशन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की दी जानकारी

बैठक में बाठेडाकला में भगवान परशुराम की प्रतीमा वा फरसा लगाने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई जिसमें सभी ने अपने-अपने विचार रखे। बैठक को संबोधित करते हुए युथ जिला अध्यक्ष भूपेश चौबीसा ने अपने उद्बोधन में विप्र फाउण्डेशन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान करते हुए कैरियर काउंसलिंग, मेधावी छात्रों को पुरूस्कार योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी देकर योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। देहात जिला सचिव प्रेमशंकर रामावत ने व्यवसायिक पाठ्यक्रम हेतु जरूरमंद बालक-बालिकाओं को ब्याज रहित ऋण योजना, संस्कार शिविर, विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन, यज्ञोपवित संस्कार आदि की जानकारी दी। मेनार युथ उपाध्यक्ष किशनलाल रणछोड ने संगठन में अधिक से अधिक विप्र बंधुओं को जोडने का आह्वान किया।

● बाठेडा कला की कार्यकारिणी का गठन-अध्यक्ष जगदीशलाल चौबीसा मनोनित

बैठक में सर्वसहमति से द्वारा बाठेडा कला की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें वरिष्ठ कार्यकारिणी में अध्यक्ष जगदीशलाल चौबीसा, उपाध्यक्ष मोहनलाल, मंत्री-पुष्करलाल, सचिव-जगदीशचंद्र, महामंत्री-भगवतीलाल तथा युथ कार्यकारिण्ी में अध्यक्ष ललीत कुमार, उपाध्यक्ष-सुरेश लाल, सचिव-प्रहलाद कुमार चौबीसा, मंत्री कमलेश चौबीसा तथा महामंत्री दिनेशचंद्र को मनोनित किए गए।

● मोडी निवासी लव पंडया का विफा ने किया सम्मान

मिस एंड मिस्टर सॉविरन 2019 रियल्टी शॉ में फर्स्ट रनर अप और मिस्टर राजस्थान सोविरन का खिताब हासिल करने वाले मोडी निवासी लव पण्ड्या का विप्र फाउंडेशन द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभी ने पण्डया को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की। पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि पण्डया ने गांव व जिले के साथ विप्र समाज को भी गौरवान्वित किया हैं। ऐसे में इनसे प्रेरणा लेकर छिपी हुई प्रतिभाओं को भी इनके मार्गदर्शन में निखरने का मौका मिलेगा।
फोटोः-उदयपुर। मिस एण्ड मिस्टर सॉविरन प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर अप रहे लव पण्डया का विफा द्वारा स्वागत करते हुए।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो- Lokesh Menaria...✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें