📅 Tuesday, 29 September 2026 | 01:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,386.79 ▼ -1,508.91 (-2.04%) • निफ्टी 50: 22,642.25 ▼ -498.25 (-2.15%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,460 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,500 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
उदयपुर

शोक संदेश : पालीवाल समाज ओरड़ी के युवा श्री ललित कुमार पालीवाल का निधन

📅 22 May 2021, 12:15 AM • ✍️ Mrs. Tara Devi Paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शोक संदेश : पालीवाल समाज ओरड़ी के युवा श्री ललित कुमार पालीवाल का निधन
शोक संदेश : पालीवाल समाज ओरड़ी के युवा श्री ललित कुमार पालीवाल का निधन

ओरड़ी. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी ओरड़ी के युवा श्री ललित कुमार पिता नारायणलाल जी जोशी - पालीवाल (हिरावत) का कल दिनांक 16 मई 2021 को आकस्मिक निधन हो गया. जिनका अंतिम दाह संस्कार ओरड़ी A तहसील मावली जिला उदयपुर मुक्तिधाम पर संपन्न हुआ. आप सर्वश्री लक्ष्य जोशी, गगन जोशी (हिरावत) के पूजनीय पिताजी, जुगलकिशोर पालीवाल, छगन लाल पालीवाल (बडे पापाजी), देवीलाल पालीवाल (चाचाजी) एवं जितेन्द्र पालीवाल व सुनील पालीवाल के भाई और श्री हंसराज व्होरा-पालीवाल (ग्राम. चंगेड़ी) आपके ससुरजी हैं. उक्त जानकारी श्री महेश जोशी, प्रिंट मीडिया प्रभारी, पालीवाल ब्राह्मण समाज संस्था, उदयपुर एवं श्रीमती तारा देवी पालीवाल सूचना एवं प्रसारण मंत्री, निवासी बड़गांव, उदयपुर ने पालीवाल वाणी को दी.

● विशेष आग्रह : समस्त सम्मानिय समाजजनों से अनुरोध है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें. इस दुख की घड़ी में पालीवाल ब्राह्मण समाज उदयपुर, मेनारिया समाज, नागदा मेनारिया समाज, इंदौर मेरी पहचान शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.

● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क -Mrs. Tara Devi Paliwal...✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें