📅 Friday, 09 October 2026 | 01:37 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,430.59 ▼ -208.11 (-0.29%) • निफ्टी 50: 22,502.25 ▼ -100.85 (-0.45%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,910 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,200 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
उदयपुर

शोक संदेश : पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री हीरालाल जी पालीवाल (पुरोहित) का निधन

📅 21 November 2024, 12:34 AM • ✍️ तारा देवी पालीवाल • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शोक संदेश : पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री हीरालाल जी पालीवाल (पुरोहित) का निधन
शोक संदेश : पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री हीरालाल जी पालीवाल (पुरोहित) का निधन

सेमड. पालीवाल ब्राह्मण समाज सेमड के वरिष्ठ समाजसेवी श्री हीरालाल जी पालीवाल (पुरोहित) का कल दिनांक 20 नवंबर 2024 बुधवार को स्वर्गवास हो गया हैं. जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 21 नवंबर 2024 गुरूवार को सुबह 9.30 बजे निज निवास ग्राम. सेमड, राजस्थान से सेमड मुक्तिधाम जाएगी.

आप सर्वश्री भंवरलाल पालीवाल व स्व. हीरालाल पालीवाल, स्व. गोपीलाल पालीवाल एवं कृष्णा नन्द पालीवाल, तारा शंकर पालीवाल, शंकर लाल पालीवाल, नाना लाल पालीवाल, मोहन लाल पालीवाल, बसंती लाल पालीवाल, ओम प्रकाश पालीवाल के भाई थे. उक्त जानकारी पालीवाल मेवाड़ महासभा की महिला मंत्री श्रीमती तारा देवी पालीवाल (उदयपुर) ने पालीवाल वाणी को दी.

अपूरणीय क्षति...

परिवार जिसका मंदिर था...स्नेह जिसकी शक्ति थी.!

परिश्रम जिसका कर्तव्य था...परमार्थ जिसकी भक्ति थी.!!

ऐसी शख्सियत का यूं अचानक से हमारे बीच से चले जाना, न केवल परिवार बल्कि समाज के लिए भी यह अपूरणीय क्षति है. सेमड निवासी श्री हीरा लाल जी पालीवाल (पुरोहित) का कर्तृव्य ही ऐसा है कि भूल से भी भुलाएं नहीं जा सकते. यह संसार प्रकृति के नियमों के अधीन है और परिवर्तन का भी एक नियम हैं. 

शरीर तो मात्र एक साधन है. शरीर नाशवान है, मृत्यु इसका प्रमाण है. इस शाश्वत सत्य को देर सबेर स्वीकार करना ही पड़ता है. श्रीमान हीरालाल जी पुरोहित, मेवाड़ पालीवाल समाज के परम स्नेही थे. परमार्थ के हर कार्य में वे हमेशा सहयोगी बन कर खड़े रहे. एक सरल स्वभाव, हंसमुख व्यक्तित्व के धनी तो थे ही साथ में सनातन धर्म के सच्चे प्रहरी के रूप में भी उनका यथेष्ठ योगदान रहा हैं. आज वो हमारे बीच मौजूद नहीं है लेकिन उनका यह योगदान हमेशा यादगार बन कर उनकी मौजूदगी का अहसास कराता रहेगा. 

श्रीमान हीरालाल जी पुरोहित का व्यक्तित्व प्रेरक व्यक्तित्व रहा हैं, उनका जाना ना केवल परिवार अपितु हम सब  के लिए अपूरणीय क्षति हैं. परन्तु ईश्वर के शास्वत नियम को स्वीकार करते हुए परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करते है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में उच्च स्थान दे एवं शोकाकुल परिवार को इस क्षति को सहने की असीम शक्ति प्रदान करें. 

!! ओम शांति...शांति शांति !!

पालीवाल वाणी ब्यूरो : श्रीमती तारा देवी पालीवाल

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें