शोक संदेश : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मेनारिया समाज के समाजसेवी श्री मगन मेनारिया का निधन
उदयपुर । मेनारिया ब्राह्मण समाज के समाजसेवी एवं जनसंघ (भाजपा) के संस्थापक सदस्य वयोवृद्ध आदरणीय श्री मगन जी मेनारिया (फरासी) का निधन हो गया। जिनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 18 मार्च 2021 को सुबह 8 : 00 बजे निज निवास नई बावडी के पास पानेरियो की मादड़ी से प्रस्थान होकर मोक्ष धाम पर दाह संस्कार संपन्न हुआ। श्री मगन मेनारिया के निधन पर मेनारिया समाज में गहरा शोक छा गया। वहीं भाजपा नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए भाजपा का सच्चा सिपाही बताया। दुसरी ओर मेनारिया समाज, वरिष्ठ एवं युवा समाजसेवी, पत्रकार साथियों सहित विभिन्न संगठनों के अनेकों पदाधिकारीगणों ने मेनारिया के निधन पर गहरी शोक-संवेदना प्रकट की है। उक्त जानकारी अधिवक्ता श्री योगेश कुमार मेनारिया ने पालीवाल वाणी को दी।
● विशेष आग्रह : समस्त सम्मानिय समाजजनों से अनुरोध है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें। इस दुख की घड़ी में मेनारिया समाज, नागदा मेनारिया समाज, पालीवाल ब्राह्मण समाज शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
● पालीवाल वाणी नेटवर्क ब्यूरों-योगेश कुमार मेनारिया...✍️
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पितृ पक्ष में चतुर्दशी श्राद्ध पर श्रद्धा से साधना और साधना से सफलता की महिमा के साथ ओन लाइन श्रीमदभगवद्गीता के पाठ एवं तर्पण अनुष्ठान का चोदहवा दिन संपन्न