📅 Friday, 23 October 2026 | 10:52 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,794.31 ▼ -455.08 (-0.62%) • निफ्टी 50: 22,492.75 ▼ -194.90 (-0.86%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,280 • 🥈 चांदी (1kg): ₹199,200 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
उदयपुर

मेनारिया समाज के श्री शंकरलाल सखावत का अकास्मिक देवलोक गमन -आत्मीय श्रद्वाजंलि अर्पित

📅 07 October 2020, 03:29 AM • ✍️ Rajesh Joshi, Sangeeta Joshi • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मेनारिया समाज के श्री शंकरलाल सखावत का अकास्मिक देवलोक गमन -आत्मीय श्रद्वाजंलि अर्पित
मेनारिया समाज के श्री शंकरलाल सखावत का अकास्मिक देवलोक गमन -आत्मीय श्रद्वाजंलि अर्पित

पानेरियों की मादड़ी । मेनारिया ब्राह्मण समाज उदयपुर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं संगठन मंत्री सहायक कर्मचारी संघ मो.ला.सु.वि.वि. उदयपुर के सक्रिय समाजसेवी श्री शंकरलाल ब्रह्मलीन पूर्णाशंकर जी सखावत-भोपाजी (मेनारिया) का दिनांक 3 अक्टूबर 2020 शनिवार को पानेरियों की मादड़ी में निधन हो गया। जिनकी अंतिम यात्रा निज निवास दूध तलाई नोहरे, उदयपुर, राजस्थान से प्रस्थान होकर मुक्तिधाम पर दाह संस्कार संपन्न हुआ। आप सर्वश्री चंद्रेशेखर मेनारिया, रामचंद्र मेनारिया, सोहनलाल मेनारिया के भाई एवं विजयप्रकाश मेनारिया के पूजनीय पिताजी थे। आपका सुसराला सर्वश्री रूपलाल जी, हुक्मीचंद्र जी, भीमलाल जी, मोहनलाल जी (सालाजी) सिंघावत परिवार निवासी मेनार, राजस्थान। उक्त जानकारी समाजसेवी श्री योगेश कुमार मेनारिया, श्री बलवंत मेनारिया ने पालीवाल वाणी को दी। 

● संवाद मोबाईल : 8107394703, 9928289828

● आत्मीय श्रद्वाजंलि  : श्री शंकरलाल सखावत-मेनारिया  के निधन पर सर्वश्री मेनारिया ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराज मेहता, रविशंकर मेहता-महासचिव मेनारिया दर्पण न्यास-उदयपुर, राजेन्द्र कुमार पानेरी (अंकुर प्रकाशन), मेनारिया ब्राह्मण समाज उदयपुर अध्यक्ष लोकेशनारायण पानेरी, उपाध्यक्ष पृथ्वीराज मेनारिया, अभिभाषक योगेश कुमार मेनारिया, मेनारिया संदेश के संपादक चंद्रशेखर मेहता, ललित मेनारिया, गिरीश पानेरी “साथी“, ज्योतिषाचार्य डॉ हेमंत मेनारिया, राधेश्याम शर्मा-बेटमा, रीना मोहन व्यास-उज्जैन, रामविलाश नागदा बिसलवास, पालीवाल वाणी समाचार पत्र, अ.भा. नागदा मेनारिया समाज, मेवाड़ मेनारिया समाज सहित विभिन्न संगठनों ने विन्रम श्रद्वाजंलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को चिर शांति और उनके परिजनों, अनुयायियों और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 

● विशेष आग्रह : जनहित में प्रिय जनों से निवेदन है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन के आदेशों का पालन एवं सहयोग प्रदान करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Rajesh Joshi, Sangeeta Joshi...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें