Wednesday, 10 September 2025

उदयपुर

राणा प्रताप कन्या महाविद्यालय भीण्डर चुनाव में ब्राह्मणों ने जमाया कब्जा

मंगल मेहता
राणा प्रताप कन्या महाविद्यालय भीण्डर चुनाव में ब्राह्मणों ने जमाया कब्जा
राणा प्रताप कन्या महाविद्यालय भीण्डर चुनाव में ब्राह्मणों ने जमाया कब्जा

भीण्डर (राज.)। तीनो पदों पर ब्राह्मण उम्मीदवार के विजय होने पर ब्राह्मण जगत में खुशी की लहर छा गई। अध्य्क्ष पद पर हेमकृष्णा मेनारिया, उपाध्यक्ष पद पर निर्मला मेनारिया, सयुंक्त सचिव पद पर वंदना चैबीसा को विजय घोषित किया गया।
             मेनारिया एवं चैबीसा के चुनाव में विजय होने से धीरे-धीरे साबित हो रहा है कि इस बार के राजनेतिक चुनाव में ब्राह्मणवाद का बोलबाल रहेगा। इसी कड़ी में देखिए सब जगह अंडर करंट फैल चुका है कि समय रहते ब्राह्मण एक नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में ब्राह्मणवाद पर एक बहुत बड़ा खतरा मंडरा जाएगा। इस को ध्यान में रखते हुए चारों तरफ ब्राह्मणवाद फिर जिंदा हो रहा है जो ब्राह्मण समाज के लिए खुश खबरी से कम नहीं है। अभी गत दिनों इंदौर में प्रेस क्लब के चुनाव में 9 ब्राह्मण प्रत्याक्षी जीत कर आए, वही भीण्डर में राणा प्रताप कन्या महाविद्यालय चुनाव में ब्राह्मणों ने कब्जा जमाया जो आने दिनों के लिए सुखद संकेत है।
             पालीवाल वाणी समाचार पत्र, मेनारिया ब्राह्मण समाज 52 श्रेणी इंदौर महिला मंड़ल के पदाधिकारियों, मेनारिया, मेनारिया ब्राह्मण समाज ग्रुप, स्मार्ट रूडेरा एवं संस्था ब्राह्मण परिवार ने सभी जीते हुए प्रत्याक्षी एवं ब्राह्मण समाज से अध्य्क्ष पद पर हेमकृष्णा मेनारिया, उपाध्यक्ष पद पर निर्मला मेनारिया, सयुंक्त सचिव पद पर वंदना चैबीसा को विजय घोषित होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाओं सहित शुभकामनाएं दी।
             उक्त जानकारी जाने-माने युवा पत्रकार श्री मंगल मेहता ने पालीवाल वाणी ब्यूरो के इंदौर प्रतिनिधि श्री राजेश जोशी, गणपत मेहता, लोकेश जोशी, श्रीमती संगीता शेखर जोशी, श्रीमती सोनली सूरज जोशी को दी।

मंगल मेहता की कलम से 

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News