वास्तु शास्त्र के अनुसार भूलकर भी इस दिशा में बैठकर न करें भोजन, बिगड़ सकती है आपकी सेहत
📅 23 May 2022, 11:13 AM
•
✍️ Paliwalwani
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
Vastu Tips : भोजन का संबंध हमारी सेहत से है इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर की सही दिशा में बैठकर भोजन किया जाए तो परिवार के सदस्यों की सेहत अच्छी बनी रहती है. यदि भोजन गलत दिशा में बैठकर किया जाए तो स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती है. आइए जानते हैं. वास्तु के अनुसार कौन सी दिशा में मुख करके भोजन करना सही माना जाता है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व या उत्तर पूर्व दिशा में मुख करके भोजन करना उत्तम माना जाता है.
पूर्व दिशा की ओर मुख करके भोजन करने से रोग और मानसिक तनाव दूर होते है.
पूर्व या उत्तर पूर्व दिशा में मुख करके भोजन अच्छी तरह से पचता है.
पूर्व दिशा में मुख करके भोजन करने से आयु में भी वृद्धि होती है.
जो अपने करियर के प्रारंभिक अवस्था में हैं, उनको उत्तर दिशा में मुख करके ही भोजन करना चाहिए.
जो लोग बिजनेस, जॉब, राइटिंग, रिसर्च या एजुकेशन कर रहें हैं उनको पश्चिम दिशा की ओर मुख करके भोजन करना चाहिए.
वास्तु नियम के अनुसार दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी जाती है. इस दिशा में भोजन करने से सेहत पर असर पड़ता है.
डाइनिंग रूम की उत्तम दिशा पश्चिम दिशा है. इस दिशा में भोजन करने से भोजन से जुड़ी सभी आवश्यकताएं पूर्ण होती हैं और स्वास्थ्य अच्छा रहता है.
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Navpancham Rajyog 2026: शनि-गुरु की युति से बनेगा नवपंचम योग, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के रास्ते
2027 में शनि का बड़ा बदलाव! 3 जून को मेष राशि में गोचर, वक्री होकर फिर मीन में वापसी; इन 4 राशियों पर साढ़ेसाती का प्रभाव