📅 Saturday, 03 October 2026 | 05:10 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.60 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.45 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,300 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
राज्य

देवरानी-जेठानी छिपकर करती थी कुछ ऐसा काम, पता लगने पर ससुर ने किया मना तो जान पर बन आई, मामला जान लोग रह गए दंग

📅 23 January 2024, 02:38 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
देवरानी-जेठानी छिपकर करती थी कुछ ऐसा काम, पता लगने पर ससुर ने किया मना तो जान पर बन आई, मामला जान लोग रह गए दंग
देवरानी-जेठानी छिपकर करती थी कुछ ऐसा काम, पता लगने पर ससुर ने किया मना तो जान पर बन आई, मामला जान लोग रह गए दंग

चोरी से भैंस बेचने का विरोध करने से नाराज बहुओं ने धारदार हथियारों से ससुर पर जानलेवा हमला कर दिया। चीख सुनकर पहुंचे अन्य लोगों ने पीड़ित की जान बचाई। आनन-फानन उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

यह है पूरा मामला

हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचदेवरी निवासी 60 वर्षीय छोटेलाल भैंस पालन करते हैं। बकौल छोटेलाल उनकी बहुएं चोरी से भैंस बेच देती हैं। अब तक बहुएं उनकी तीन भैंसें बेच चुकी हैं। पता चलने जब उन्होंने विरोध किया और दोबारा भैंस न बेचने की बात कही तो भड़क गईं। 

बहू मनीषा और मनु ने खुरपी से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर जान से मारने का प्रयास किया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर परिवारजन व ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उनकी जान बचाई और खून से लथपथ गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायल के बेटे रामनिवास ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर पीड़ित को इंसाफ दिलाया जाएगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें