📅 Monday, 05 October 2026 | 02:35 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,264.96 ▲ +355.26 (+0.49%) • निफ्टी 50: 22,551.05 ▲ +129.10 (+0.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,480 • 🥈 चांदी (1kg): ₹233,200 • 🌤️ उज्जैन: 33°C (हल्के बादल)
राज्य

सिद्धू ने वापस लिया इस्तीफा, राहुल गांधी से मुलाकात के बाद बोले - मेरी चिंताओं का समाधान हो गया

📅 15 October 2021, 11:55 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सिद्धू ने वापस लिया इस्तीफा, राहुल गांधी से मुलाकात के बाद बोले - मेरी चिंताओं का समाधान हो गया
सिद्धू ने वापस लिया इस्तीफा, राहुल गांधी से मुलाकात के बाद बोले - मेरी चिंताओं का समाधान हो गया

नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. मुलाकात के बाद सिद्धू ने कहा कि मैंने अपनी चिंताओं को बारे में राहुल गांधी को बताया है और मेरी चिंताओं का समाधान अब हो गया है. जानकारी के मुताबिक सिद्धू अब पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे और उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. 

सिद्धू ने वापस लिया अपना इस्तीफा

हरीश रावत ने राहुल गांधी और सिद्धू की मुलाकात के बाद कहा कि उन्होंने अपनी चिंताएं राहुल गांधी के सामने रख दी हैं और भरोसा दिलाया कि वह अपना इस्तीफा वापस ले चुके हैं. इसके साथ ही उन्होंने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते रहने का भरोसा भी दिया है. रावत ने कहा कि हमारे लिए इस्तीफा मैटर अब खत्म हो चुका है क्योंकि सिद्धू ने अपनी तरफ से कहा कि मैं पहले भी पार्टी के प्रेसिडेंट की तरह काम कर रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा.

सिद्धू ने एक दिन ही पहले ही कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और पंजाब प्रभारी हरीश रावत से मुलाकात की थी. साथ ही उन मुद्दों से वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराया, जिनको लेकर उन्होंने पिछले दिनों पद छोड़ा था. इस मुलाकात के बाद रावत ने साफ कर दिया था कि सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे.

अध्यक्ष नहीं बदलना चाहती कांग्रेस 

कांग्रेस मुख्यालय पर गुरुवार को करीब सवा घंटे तक चली बैठक में पंजाब सरकार और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई थी. इसमें सहमति बनाने का प्रयास हुआ था, ताकि चुनाव से पहले पूरी पार्टी एकजुट होकर मैदान में उतर सके. सूत्रों ने यह भी बताया कि फिलहाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बदलाव के आसार कम हैं क्योंकि विधान सभा चुनाव में कुछ महीने का समय रह गया है.

ऐसे में कांग्रेस आलाकमान सिद्धू के इस्तीफे को लेकर उनके और पार्टी दोनों के लिहाज से कोई सम्मानजनक फैसला कर सकता है. माना जा रहा है कि बहुत जल्द इस पर फैसला हो सकता है. 

सिद्धू को इस बात का भरोसा

राहुल गांधी से बैठक के बाद सिद्धू ने कहा, ‘मैंने अपनी चिंताओं के बारे में राहुल गांधी को बताया है और सब कुछ सही हो जाएगा.' सिद्धू ने कल हुई बैठक के बाद भी ऐसा ही बयान देते हुए कहा था, 'मुझे कांग्रेस अध्यक्ष, राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी में पूरा विश्वास है, वो जो भी फैसला करेंगे, वो कांग्रेस और पंजाब के हित में होगा. मैं उनके निर्देशों का पालन करूंगा.’

सिद्धू ने 28 सितंबर को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी में सिद्धू ने कहा था कि वह पार्टी की सेवा करना जारी रखेंगे. उन्होंने इस चिट्ठी में लिखा था, ‘किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व में गिरावट समझौते से शुरू होती है, मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब की भलाई के एजेंडे को लेकर कोई समझौता नहीं कर सकता हूं.’ कांग्रेस आलाकमान ने अब तक सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें