राज्य
PUNJAB NEWS: यौन शोषण के आरोप में फंसे पंजाब के चर्चित पादरी बजिंदर सिंह फरार, नेपाल भागने की आशंका
PALIWALWANI
Punjab News Hindi: अपने चमत्कारी उपचारों और भव्य धर्म-सभाओं के लिए चर्चित पादरी बजिंदर सिंह (Pastor Bajinder Singh) अब गंभीर कानूनी संकट में फंसते नजर आ रहे हैं।पुलिस ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न, पीछा करने और आपराधिक धमकी के आरोपों में मामला दर्ज किया है। 22 वर्षीय एक महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह 16-17 साल की थी, तब से लेकर कई वर्षों तक उसका यौन शोषण किया गया। यह शिकायत 28 फरवरी को कपूरथला सिटी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी।
चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम के प्रमुख हैं पादरी बजिंदर सिंह
जालंधर के ताजपुर स्थित चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम के प्रमुख पादरी बजिंदर सिंह अभी तक पुलिस के सामने पेश नहीं हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, उनके नेपाल में छिपे होने की संभावना है। राज्य महिला आयोग ने इस मामले में उनसे जवाब मांगा है, वहीं, मोहाली की एक अदालत ने उनके खिलाफ एक पुराने मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किया है। पंजाब पुलिस के अनुसार, आरोप जमानती श्रेणी के हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें या तो आत्मसमर्पण करना होगा या फिर गिरफ्तार किया जाना होगा।
पंजाब पुलिस का विशेष जांच दल (SIT) कर रही छानबीन
पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल (SIT) ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी राजविंदर कौर ने कहा कि अब तक सिंह ने कोई सहयोग नहीं किया है, न ही वे आत्मसमर्पण के लिए आगे आए हैं। वहीं, चर्च के अध्यक्ष संजीव कुमार कौरा का कहना है कि बजिंदर सिंहमें अपने परिवार के साथ रहते हैं और केवल विशेष प्रार्थना सभाओं के लिए जालंधर आते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में उनके चर्च की 260 से अधिक शाखाएं हैं, और यह केवल साजिश हो सकती है। उनका कहना है, “जब आप सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचते हैं, तो आपके कई दुश्मन बन जाते हैं। आरोप लगाना और उन्हें साबित करना दो अलग-अलग बातें हैं।”
उधर, मोहाली कोर्ट ने सिंह के खिलाफ 2018 के एक अलग यौन शोषण मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किया है। चर्च और उनके अनुयायी इस मामले में उन्हें निर्दोष मान रहे हैं, जबकि पीड़िता का कहना है कि उसे न्याय चाहिए।
यूट्यूब चैनल पर 3.74 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर
सोशल मीडिया पर बजिंदर सिंह की बड़ी लोकप्रियता है, जहां उनके अनुयायी उनके चमत्कारों के वीडियो शेयर करते हैं। ‘मेरा यशु यशु’ गाने वाले उनके धार्मिक आयोजनों के वीडियो लाखों लोग देखते हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी प्रार्थना सभाओं की क्लिप वायरल होती हैं, जिसमें वे एड्स और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को ठीक करने का दावा करते हैं। उनकाचैनल भी काफी लोकप्रिय है, जहां 3.74 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। उनके आलोचक और मीम बनाने वाले लोग अक्सर उन पर अंधविश्वास फैलाने और भोले-भाले लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हैं।
हत्या के मामले में जा चुके हैं जेल, छूटने के बाद ईसाई धर्म अपनाया
बताया जाता है कि वे हरियाणा के यमुनानगर जिले के एक जाट परिवार से आते हैं और कभी हत्या के एक मामले में जेल जा चुके हैं। जेल से छूटने के बाद वे ईसाई धर्म में परिवर्तित हो गए और 2012 में एक प्रचारक बन गए। इसके बाद उन्होंने जालंधर में अपना चर्च स्थापित किया और खुद को आध्यात्मिक गुरु के रूप में प्रस्तुत किया। पिछले कुछ वर्षों में पादरी बजिंदर सिंह कई विवादों में घिरे रहे हैं। 2018 में उन पर एक महिला ने कथित तौर पर बलात्कार का आरोप लगाया था, जिसके चलतेसे लंदन जाते समय उन्हें इंदिरा गांधीहवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई और मामला अभी भी मोहाली की अदालत में लंबित है।
2021 में,बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने उनके खिलाफ एक वीडियो के कारण शिकायत की थी, जिसमें एक बच्चे को अंधविश्वासी गतिविधियों में शामिल होते दिखाया गया था। 2022 में, दिल्ली के एक परिवार ने उन पर अपनी बेटी के इलाज के लिए पैसे लेने का आरोप लगाया, जबकि वह लड़की कैंसर से नहीं बच सकी। 2023 में आयकर विभाग ने उनके चर्च पर छापा मारा और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े दस्तावेज जब्त किए। इन तमाम विवादों के बावजूद उनके अनुयायियों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है, और वे अब भी बड़ी सभाओं का आयोजन करते हैं।
बजिंदर सिंह का चर्च हर रविवार और गुरुवार को बड़े पैमाने पर प्रार्थना सभाएं आयोजित करता है, जिसमें हजारों की संख्या में लोग अपनी बीमारियों के इलाज की उम्मीद लेकर आते हैं। इन सभाओं का सीधा प्रसारण या रिकॉर्डिंग यूट्यूब औरपर की जाती है। चर्च के एक स्वयंसेवक ने बताया कि चर्च की आय मुख्य रूप से अनुयायियों के दान और विशेष रूप से बेचे जाने वाले तेल, साबुन और अन्य उत्पादों से होती है।
पादरी बजिंदर सिंह फिल्मी सितारों और मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के साथ भी अपने संबंधों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं, जिनमें वे यह दावा करते हैं कि उनकी प्रार्थनाओं ने उन्हें सफलता दिलाई है। फिलहाल, पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और इस केस को लेकर पंजाब में चर्चाओं का बाजार गर्म है।