📅 Tuesday, 06 October 2026 | 04:34 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,382.47 ▲ +472.77 (+0.66%) • निफ्टी 50: 22,555.75 ▲ +133.80 (+0.60%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,590 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,900 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
राज्य

खुशखबरी : वित्त मंत्री की बड़ी घोषणा, कर्मचारियों के भत्ते में वृद्धि, अब खाते में आएंगे इतने रुपए, जानिए

📅 24 September 2023, 10:49 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
खुशखबरी : वित्त मंत्री की बड़ी घोषणा, कर्मचारियों के भत्ते में वृद्धि, अब खाते में आएंगे इतने रुपए, जानिए
खुशखबरी : वित्त मंत्री की बड़ी घोषणा, कर्मचारियों के भत्ते में वृद्धि, अब खाते में आएंगे इतने रुपए, जानिए

कर्मचारियों को त्योहार से पहले एक बार फिर से बड़ी राहत दी गई है। दरअसल उनके त्योहार अनुदान-भत्ते में वृद्धि की गई है। जिसका लाभ कर्मचारियों को मिलेगा। कर्मचारी सहित पेंशन भोगी भी इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।

अनुदान में 300 की बढ़ोतरी

त्रिपुरा सरकार द्वारा कर्मचारियों और पेंशनर्स के विभिन्न श्रेणियां के लिए त्योहार अनुदान में 300 रुपए की बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। त्रिपुरा के वित्त मंत्री प्राणजीत सिन्हा रॉय ने कहा कि इस प्रावधान से राज्य सरकार पर 36 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार देखने को मिलेगा।

हालांकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्रुप सी और ग्रुप डी कर्मचारियों सहित डीआरडब्ल्यू, कर्मचारी और पेंशन भोगियों के लिए त्योहार अनुदान 1500 निर्धारित किया गया था। जिसे इस वित्तीय वर्ष में बढ़कर 1800 रुपए किया गया है। इसमें 300 रुपए की वृद्धि की गई है। इसके अलावा अंशकालिक कर्मचारी, अनुबंध कर्मचारियों सहित आकस्मिक कर्मचारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका होमगार्ड और SPO जवान के भी अनुदान में वृद्धि की गई थी। जिसके साथ ही अंशकालिक कर्मचारी सहित अनुबंध कर्मचारी, आकस्मिक कर्मचारी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका, होमगार्ड और SPO जवान को अनुदान के रूप में 2000 मिलेंगे। उनके अनुदान में 300 रुपए की वृद्धि की जाएगी।

त्यौहार अग्रिम राशि इस वर्ष 20000 निर्धारित

वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि ग्रुप A, ग्रुप B-Cऔर D सहित विभिन्न श्रेणी के सरकारी कर्मचारियों के लिए त्यौहार अग्रिम राशि इस वर्ष 20000 निर्धारित की गई है। जो पिछले वर्ष के ही समान रहेगी। इसके साथ ही DRW, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायकों और संविदा कर्मचारियों के कल 197176 कर्मचारियों को त्यौहार अनुदान और अग्रिम दोनों के वितरण से लाभ मिलेगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें