📅 Monday, 05 October 2026 | 09:44 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,382.47 ▲ +472.77 (+0.66%) • निफ्टी 50: 22,555.75 ▲ +133.80 (+0.60%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,120 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,500 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
राज्य

DA Hike : सरकार ने DA को लेकर दी मंजूरी, अब कर्मचारियों को हर महीने मिलेगा इतना लाभ

📅 01 June 2023, 03:00 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
DA Hike : सरकार ने DA को लेकर दी मंजूरी, अब कर्मचारियों को हर महीने मिलेगा इतना लाभ
DA Hike : सरकार ने DA को लेकर दी मंजूरी, अब कर्मचारियों को हर महीने मिलेगा इतना लाभ

DA Hike: अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके जीवन में फिर से खुशियां भरने जा रही है। बता दें सरकार के द्वारा फिर से महंगाई भत्ते यानि कि डीए को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। ऐलान के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसके बाद कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए के साथ में सैलरी में तगड़ा इजाफा होगा।

दरअसल ये ऐलान उत्तराखंड राज्य सरकार के द्वारा किया गया है। बता दें उत्तराखंड सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए डीए को मंजूर कर दिया है। डीए की मंजूरी होने के बाद कर्मचारियों को हजारों रुपयों को हर महीने तगड़ा लाभ होगा। इस डीए का लाभ कर्मचारियों को जुलाई 2022 से दिया जाएगा। इस समय राज्य सरकार ने डीए को 34 फीसदी बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया है।

बता दें उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने निगमों के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को मंजरी दे दी है। राज्य कर्मचारियों को ये बढ़ा हुआ डीए पहले ही मिल गया था। अब राज्य कर्मचारी जनवरी 2023 से बढ़े हुए डीए की मांग कर रहे हैं। उसे अब 38 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी किए जाने की मांग हो रही है।- 

दूसरी तरफ निगम कर्मचारियों को इस जुलाई 2022 से ही बढ़े हुए डीए का लाभ नहीं मिल पा रहा था। निगम कर्मचारियों से जुड़े सभी संगठन लंबे समय से शासन पर दबाव बनाएं हुए थे। इस मंगलवार को सचिव सार्वजिनिक उद्यम विनय शंकर पांडे की तरफ से DA में बढ़ोतरी को लेकर आदेश जारी किया गया है। इसका लाभ राज्य के 80 हजार से ज्यादा निगम, पंचायत, विकास प्राधिकरण, निकाय कर्मचारियों को मिलेगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें