📅 Tuesday, 29 September 2026 | 10:06 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,187.64 ▼ -584.08 (-0.80%) • निफ्टी 50: 22,612.70 ▼ -167.55 (-0.74%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,080 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,200 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
राज्य

हिमाचल की फटाका में फैक्ट्री में ब्लास्ट, जिंदा जलने से 6 लोगों की मौत, 13 घायल

📅 22 February 2022, 04:03 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हिमाचल की फटाका में फैक्ट्री में ब्लास्ट, जिंदा जलने से 6 लोगों की मौत, 13 घायल
हिमाचल की फटाका में फैक्ट्री में ब्लास्ट, जिंदा जलने से 6 लोगों की मौत, 13 घायल

हिमाचल प्रदेश. हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है. ब्लास्ट में 7 लोगों की मौत और 12 लोगों के झुलसने की खबर है. ब्लास्ट के बाद राहत और बचाव का काम शुरू हो गया है. ब्लास्ट के बाद 6 महिलाएं जिंदा जल गई हैं. इनमें एक बच्ची भी है. 12 घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. 10 घायल गंभीर हैं, जबकि दो मामूली रूप से झुलसे हैं.

हादसे के बाद के वीडियो रोंगटे खड़े करने वाले हैं. एसपी ऊना अर्जित सेन ने 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच होगी. फिलहाल, मौके से पटाखा बनाने का सामान सीज किया गया है.

जानकारी के अनुसार, ऊना के हरोली के टाहलीवाल के बाथरी इंडस्ट्रियल एरिया में पटाखा फैक्ट्री में यह ब्लास्ट हुआ है. हादसे के बाद मौके पर आग लग गई और कामगार महिलाएं जिंदा जल गईं. आग पर फिलहाल आगू पा लिया गया है. घायलों को ऊना अस्पताल लाया गया है. मौके पर 6 शव ब्लास्ट के बाद गिरे हुए थे, जो सारे महिलाओें के हैं. मृतकों में एक तीन साल की बच्ची भी शामिल है और वह ब्लास्ट के दौरान अपनी मां के साथ थी. शुरुआती जानकारी में मृतक महिलाएं यूपी की बताई जा रही हैं. हालांकि, अभी प्रशासन की ओर से मृतकों की शिनाख्त होना बाकी है.

30 से 35 कर्मी थे काम कर रहे

घायलों को ऊना अस्पताल अपनी गाड़ी में लाए एक शख्स ने बताया कि वह 7 घायलों को अपनी गाड़ी में अस्पताल लाए हैं. इस दौरान एक घायल महिला ने बताया कि जहां ब्लास्ट हुआ, वहां करीब 30 से 35 लोग काम कर रहे थे. फिलहाल, ऊना के डीसी और एसपी अर्जित सेन मौके पर पहुंचे हुए हैं. फैक्ट्री के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं. वहींं स्थानीय पंचायत की महिला प्रधान ने कहा कि हमसे कोई एनओसी नहीं ली गई थी. पहले यहां धर्मकांटा था. साथ ही यह फैक्ट्री अवैध है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें