📅 Thursday, 17 September 2026 | 02:50 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,336.45 ▼ -445.35 (-0.60%) निफ्टी 50: 23,217.60 ▼ -180.50 (-0.77%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹152,830 🥈 चांदी (1kg): ₹237,800 ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
राज्य

एक्सप्रेस ट्रेन में 25 साल की महिला से नशेड़ी ने की छेड़छाड़?, चलती ट्रेन से गिरी नीचे, अकेले कर रही थी यात्रा

📅 11 July 2024, 10:48 AM ✍️ Pushplata ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
एक्सप्रेस ट्रेन में 25 साल की महिला से नशेड़ी ने की छेड़छाड़?, चलती ट्रेन से गिरी नीचे, अकेले कर रही थी यात्रा
एक्सप्रेस ट्रेन में 25 साल की महिला से नशेड़ी ने की छेड़छाड़?, चलती ट्रेन से गिरी नीचे, अकेले कर रही थी यात्रा

भारतीय रेलवे ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा को देखते लगातार कदम उठा रही है लेकिन फिर भी कुछ मनचलों की वजह से महिला पैसेंजर्स को परेशानी के मामले सामने आए हैं। ताजा मामला सामने आया है तेलंगाना के मिर्यालगुडा शहर से, यहां एक 25 साल की महिला कथित तौर पर एक नशेड़ी आदमी द्वारा गलत व्यवहार किए जाने की वजह से ट्रेन से नीचे गिर गई। ट्रेन से गिरने की वजह से महिला को चोट लगी है।

न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना उस समय की है, जब विशाखा एक्सप्रेस ट्रेन ने मिर्यालगुडा रेलवे स्टेशन क्रॉस किया था। रिपोर्ट में बताया गया है कि जिस 30 वर्षीय युवक पर महिला के साथ गलत व्यवहार करने के आरोप लगे हैं, वह भी ट्रेन से नीचे गिर गया और उसे भी चोट आई है। इन दोनों को ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और दोनों सेफ हैं।

प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है महिला

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित महिला हैदराबाद के एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। उसने सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ी थी। वह अकेले यात्रा कर रही थी और उसे आंध्र प्रदेश में श्रीकाकुलम तक जाना था। महिला के पति द्वारा लिखवाई गई शिकायत के अनुसार, कोच के गेट पर खड़े एक शराबी व्यक्ति ने उस समय उसकी पत्नी से छेड़खानी की, जब वह वॉशरूम के पास से हाथ धोकर लौट रही थी।

जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ यात्रियों से जानकारी मिलने के बाद वो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और कोच से नीचे गिरे महिला और पुरुष को अलग-अलग अस्पतालों में शिफ्ट किया। हालांकि जिस व्यक्ति पर छेड़खानी के आरोप लगे हैं, उसने पुलिस को बताया कि जब ब्रेक लगे तो उसने अचानक से महिला को पकड़ लिया और झटका लगने की वजह से वे दोनों ट्रेन से गिर पड़े।

आरोपी व्यक्ति का दावा है कि उसने महिला से किसी तरह का गलत व्यवहार नहीं किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस समय आरोपी को घटना स्थल से चोटिल अवस्था में उठाया गया, वह नशे की हालत में था। महिला के पति की शिकायत पर केस रजिस्टर कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें