📅 Friday, 09 October 2026 | 05:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,000 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
खेल

MS धोनी के मुरीद हुए WWE सुपरस्टार जॉन सीना, इंस्टाग्राम पर शेयर की ख़ास तस्वीर, एक लाख से भी ज्यादा लोगो ने किया लाइक

📅 15 November 2021, 11:21 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
MS धोनी के मुरीद हुए WWE सुपरस्टार जॉन सीना, इंस्टाग्राम पर शेयर की ख़ास तस्वीर, एक लाख से भी ज्यादा लोगो ने किया लाइक
MS धोनी के मुरीद हुए WWE सुपरस्टार जॉन सीना, इंस्टाग्राम पर शेयर की ख़ास तस्वीर, एक लाख से भी ज्यादा लोगो ने किया लाइक

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पूरी दुनिया दीवानी है. धोनी ने अपने बेहतरीन खेल और कप्तानी से तो फैंस के दिलों पर राज किया ही वहीं वे अपनी सादगी और शांत स्वभाव के चलते भी फैंस का दिल जीत लिया करते हैं. करीब एक साल पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके एमएस धोनी अब केवल आईपीएल में खेलते हुए नज़र आते हैं.

अब WWE के दिग्गज जॉन सीना एमएस धोनी के मुरीद हुए हैं.जॉन सीना ने धोनी को अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर जगह दी है. धोनी के फैंस की सूची में अब WWE सुपरस्टार जॉन सीना का भी शुमार हुआ है. दरअसल, जॉन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट से धोनी की एक तस्वीर साझा की है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है और फैंस ख़ूब कमेंट्स भी कर रहे हैं.

आपको बता दें कि, जॉन के इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ 60 लाख (16 मिलियन) से भी अधिक फ़ॉलोअर्स है. हाल ही में WWE के इस सुपरस्टार ने क्रिकेट के सुपरस्टार महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर साझा की है. जॉन ने अपने इंस्टाग्राम पर धोनी की जो तस्वीर साझा की है वो हाल ही की है. हालांकि इस तस्वीर के साथ उन्होंने कोई कैप्शन नहीं दिया है. वैसे भी जॉन अपनी किसी भी इंस्टा पोस्ट पर कोई कैप्शन नहीं देते हैं.

जॉन ने जो तस्वीर साझा की है वो हाल ही के टी-20 वर्ल्डकप के समय की है. बता दें कि, धोनी भारतीय टीम के साथ मेंटर के रुप में जुड़े हुए थे और यह फोटो एक मैच के समय की है. धोनी किसी से हाथ मिलाते हुए देखें जा सकते हैं लेकिन तस्वीर में दूसरा भाग नहीं दिख रहा है. जॉन ने केवल धोनी की की ही फोटो साझा की है.जॉन द्वारा साझा की गई धोनी की इस फोटो को फैंस ख़ूब पसंद कर रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक इस फोटो को 11 लकह 36 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके थे. इस पोस्ट पर फैंस ख़ूब कमेंट्स भी कर रहे हैं.

बता दें कि, जॉन सीना अक्सर भारतीय सितारों की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा करते हैं. इससे उनके भारत और भारतीय सितारों के प्रति प्रेम को समझा जा सकता है. वहीं भारत में भी लाखो-करोड़ों लोग जॉन को पसंद करते हैं. जॉन ने इससे पहले अरशद वारसी, विराट कोहली, अमिताभ बच्चन, सुशांत सिंह राजपूत, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, शाहरुख़ खान आदि की तस्वीरभी पोस्ट की थी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें