📅 Thursday, 26 November 2026 | 03:03 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,938.28 ▲ +1,502.29 (+1.82%) • निफ्टी 50: 25,819.25 ▲ +469.60 (+1.85%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹123,020 • 🥈 चांदी (1kg): ₹149,000 • ☀️ उज्जैन: 17°C (साफ आसमान)
खेल

Shame on you Carry Minati : फेमस यूटूबर कैरी मिनाटी को विराट कोहली का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, लोगो ने सुनाई खरी खोटी, बुरे फंसे मिनाटी

📅 24 March 2024, 10:35 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Shame on you Carry Minati : फेमस यूटूबर कैरी मिनाटी को विराट कोहली का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, लोगो ने सुनाई खरी खोटी, बुरे फंसे मिनाटी
Shame on you Carry Minati : फेमस यूटूबर कैरी मिनाटी को विराट कोहली का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, लोगो ने सुनाई खरी खोटी, बुरे फंसे मिनाटी

Twitter Reaction on Carry Minati Video: देश के सबसे बड़े यूट्यूबर अजय नागर उर्फ कैरी मिनाटी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। मामला दिग्गज बल्लेबाज़(Virat Kohli) से जुड़ा है। दरअसल, यूट्यूबर ने हाल ही में अपने एक वीडियो विराट का मजाक उड़ाया था, जिसके बाद RCB लवर्स उनके खिलाफ खड़े हो गए और एक्स पर ‘SHAME ON CARRYMINATI’ ट्रेंड करने लगा। इसके बाद कैरी मिनाटी को इस मामले पर सफाई भी देनी पड़ी।

एक्स यानी किपर कैरी मिनाटी के वीडियो का एक हिस्सा जमकर वायरल हो रहा है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो विराट कोहली की जमकर बेइज्जती करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो क्लिप में कैरी को कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘विराट ने मीठा खाना इसलिए छोड़ है क्योंकि उन्हें कभी सेलिब्रेट करने का मौका नहीं मिलता। रोहित को देखो जब आदमी जीतता है तो उसे डाइट करने की जरूरत नहीं पड़ती है। सुन रहा है ना विराट।’ अब सोशल मीडिया पर कैरी का ये वीडियो वायरल हो गया और वो RCB फैंस के निशाने पर आ गए। विराट के फैंस उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे।

‘SHAME ON CARRYMINATI’ कर रहा ट्रेंड

कैरी मिनाटी को लेकर विराट कोहली के फैंस इस कदर भड़क उठे कि एक्स पर ‘SHAME ON CARRYMINATI’ ट्रेंड करने लगा है। अगर लोगों के रिएक्शन की बात की जाए तो एक्स पर लोग उनके वीडियो को शेयर कर लिख रहे हैं कि उन्हें शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने नेशनल आइकन विराट कोहली की बेइज्जती की है। देश को प्रजेंट करना कोई जोक नहीं है। हालांकि, विराट के फैंस के द्वारा ट्रोल होने के बाद उन्होंने इस पर सफाई भी दी है।

कैरी मिनाटी ने दी सफाई

विराट कोहली के फैंस द्वारा ट्रोल होने के बाद कैरी मिनाटी ने इस मामले पर सफाई भी दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखा, ‘मैंने अभी ट्विटर चेक किया। थोड़ी गलतफहमी हो गई है। मैं एक शो कर रहा हूं। उसमें एक स्किट है, जिससे लोग गुस्सा हो रहे हैं। प्लीज, इस बात को समझने के लिए आप पूरा स्किट देखिए। असल जिंदगी में मैं क्यों विराट भाई की बेइज्जती करूंगा। ये एक स्किट है। मेरा उनकी बेइज्जती करने का कोई उद्देश्य नहीं था। हम एक कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं। बतौर एक फैन ये रही स्किट। बाकी आप लोगों की मर्जी है। आप ऑडियंश हो आप से मुझे नहीं जीतना।’

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल