📅 Saturday, 14 November 2026 | 11:34 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,592.45 ▼ -318.55 (-0.39%) • निफ्टी 50: 25,144.30 ▼ -155.00 (-0.61%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹135,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹180,800 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
खेल

मलेशिया मास्टर्स 2022 : पीवी सिंधु 3 साल में लगातार 7वीं बार ताई जू यिंग से हारीं, खत्म हुआ 2 बार की ओलंपिक विजेता का सफर

📅 08 July 2022, 08:28 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मलेशिया मास्टर्स 2022 : पीवी सिंधु 3 साल में लगातार 7वीं बार ताई जू यिंग से हारीं, खत्म हुआ 2 बार की ओलंपिक विजेता का सफर
मलेशिया मास्टर्स 2022 : पीवी सिंधु 3 साल में लगातार 7वीं बार ताई जू यिंग से हारीं, खत्म हुआ 2 बार की ओलंपिक विजेता का सफर

पीवी सिंधु को 8 जुलाई 2022 को फिर चीनी ताइपे की ताई यू जिंग के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। पीवी सिंधु ने वर्ल्ड टूर सुपर 500 के टूर्नामेंट मलेशिया मास्टर्स 2022 में वुमन्स सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को ताई जू यिंग को हराने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाईं। इसके साथ ही दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारत की स्टार शटलर मलेशिया मास्टर्स मास्टर्स से बाहर हो गईं।

पीवी सिंधु एक सप्ताह पहले भी मलेशिया ओपन में ताई जू यिंग से पराजित हो गईं थीं। पीवी सिंधु की ताई जू यिंग के यह करियर की 17वीं हार है। वह पिछली सात भिड़ंत में चीनी ताइपे की खिलाड़ी को हराने में नाकाम रही हैं। टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने पिछली बार ताई जू यिंग को 2019 में बासेल में हुई विश्व चैंपियनशिप में हराया था। तब उन्होंने ताई जू यिंग को क्वार्टर फाइनल में हराया था।

पीवी सिंधु ने तब फाइनल में जापान की नाओमी ओकुहारा (Nozomi Okuhara) को हराया था और विश्व चैंपियन बनी थीं। पीवी सिंधु और ताई जू यिंग के बीच अब तक 22 मुकाबले हुए हैं। इनमें से सिंधु सिर्फ 5 में ही जीत हासिल कर पाईं हैं। मलेशिया मास्टर्स 2022 की बात करें तो सातवीं वरीयता प्राप्त पीवी सिंधु ने ताई जू यिंग के खिलाफ 13-21 21-12 12-21 से मैच गंवाया।

ताई जू यिंग ने अपने तेज तर्रार और सटीक खेल से पीवी सिंधु के खिलाफ शुरू में ही अपने इरादे जाहिर कर दिए। वह 10-9 की बढ़त को 15-9 करने में सफल रहीं। उन्होंने दबदबा बनाते हुए 21-13 से गेम अपने नाम किया।

दूसरे गेम में सिंधु ने वापसी की। उन्होंने 11-4 की बढ़त बनाई। सिंधु ने रैलियों पर नियत्रंण बनाते हुए 21-12 से दूसरा गेम अपने नाम किया। मैच अब 1-1 की बराबरी पर था। हालांकि, निर्णायक गेम में पीवी सिंधु अपनी लय कायम नहीं रख पाईं।

निर्णायक गेम में सिंधु ने शुरुआत में दबदबा बनाया। एक समय वह वह 7-3 की बढ़त बनाने में भी सफल रहीं थीं। तब ऐसा लग रहा था कि वह ताई जू का तिलिस्म तोड़ देंगी। हालांकि, ताई ने फिर वापसी की और ब्रेक तक दो अंक की बढ़त बनाई। लेकिन ब्रेक के बाद की सहज गलतियों और प्रतिद्वंद्वी के शानदार खेल से यह गेम पूरी तरह से ताई जू यिंग के पक्ष में चला गया। दूसरी वरीयता प्राप्त ताई जू यिंग तीसरा गेम 21-12 से जीतकर मैच अपने नाम करने में सफल रहीं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें