📅 Tuesday, 29 September 2026 | 08:43 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,880 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,000 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
खेल

ब्लैक आउट की वजह से पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में रद्द हुआ IPL मैच :

📅 08 May 2025, 10:45 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ब्लैक आउट की वजह से पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में रद्द हुआ IPL मैच :
ब्लैक आउट की वजह से पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में रद्द हुआ IPL मैच :

धर्मशाला. 

आईपीएल 2025 में 8 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में मैच खेला जा रहा था। इसी बीच पाकिस्तान ने जम्मू के अलावा कई शहरों पर गोलीबारी कर दी है, जिसकी वजह से मैच को बीच में ही अचानक रोक दिया गया है। इसके बाद खेल को रद्द कर दिया गया है।

आईपीएल 2025 का मैच नंबर 58 धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा था। वहीं दूसरी ओर भारत के कई शहरों में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी शुरू कर दी गई है। इसी बीच धर्मशाला में भी मैच को अचानक रोक दिया गया था। इसके बाद मुकाबला रद्द कर दिया गया।

बता दें कि पंजाब और दिल्ली के बीच खेला जा रहा मैच बारिश की वजह से पहले ही देर से शुरू हुआ था। आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी आपदा की वजह से मैच को अचानक रोक दिया गया हो। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें