📅 Monday, 28 September 2026 | 11:02 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,280 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,900 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
खेल

India vs Sri Lanka : भारत ने जीत के साथ कर दी नए साल की शानदार शुरुआत

📅 04 January 2023, 02:14 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
India vs Sri Lanka : भारत ने जीत के साथ कर दी नए साल की शानदार शुरुआत
India vs Sri Lanka : भारत ने जीत के साथ कर दी नए साल की शानदार शुरुआत

मुंबई :

भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच सीरीज का पहला टी20 मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. लेकिन अंत में यह मुकाबला भारत के नाम रहा. रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने मेहमान टीम को 2 रन से मात दी. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने टीम को अच्छी शुरुआत देने का भरपूर प्रयास किया. हालांकि, शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल और संजू सैमसन फ्लॉप साबित हुए. श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज में भारत ने 1-0 से बढ़त बना ली है. भारतीय टीम ने मुंबई के वनखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को करारी शिकस्त दी. भारत के लिए शिवम मावी ने चार विकेट लिये. दूसरा मैच 5 जनवरी को महाराष्ट्र में खेला जाएगा.

वहीं, टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या भी 29 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन उसके बाद दीपक हूडा ने जिम्मेदारी ली और मेहमानों को रिमांड पर ले लिया. हूडा ने मेहमानों को आसमान ताकने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने महज 23 गेंद में 41 रन की तूफानी पारी खेली. इस बीच उनके बल्ले से 1 चौका और 4 गगनचुंबी छक्के निकले. वहीं, अक्षर पटेल ने भी उनका साथ दिया और 20 गेंद में 31 रन बनाए. दोनों बल्लेबाजों के बीच 61 रन की साझेदारी ने टीम को 162 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

भारत के लिए नए साल की शुरुआत शानदार रही है. टीम इंडिया ने मेहमान टीम को 2 रन से धूल चटाई है. 163 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मेहमान टीम 160 रन ही बना सकी. टी20 सीरीज का दूसरा मैच मेहमान टीम के लिए करो या मरो की स्थिति के समान होगा. दूसरा मैच 5 जनवरी को महाराष्ट्र में खेला जाएगा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें