📅 Friday, 09 October 2026 | 04:33 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,730 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,000 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
खेल

इंडिया ने पहली बार इंग्लैंड को वनडे में 10 विकेट से हराया : जसप्रीत बुमराह का कीर्तिमान

📅 13 July 2022, 10:43 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंडिया ने पहली बार इंग्लैंड को वनडे में 10 विकेट से हराया : जसप्रीत बुमराह का कीर्तिमान
इंडिया ने पहली बार इंग्लैंड को वनडे में 10 विकेट से हराया : जसप्रीत बुमराह का कीर्तिमान

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए यह भारत की सबसे बड़ी जीत है।

टीम इंडिया ने पहली बार इंग्लैंड को वनडे में 10 विकेट से हराया है। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बनाए थे। वनडे में यह इंग्लैंड का भारत के खिलाफ सबसे छोटा स्कोर था। इसके जवाब में रोहित और धवन की सलामी जोड़ी ने 18.4 ओवर में 114 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिला दी। 

इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने छह विकेट लिए और उनके पांच विकेट पूरे होने पर कोच द्रविड़ ने भी जश्न मनाया। वहीं, रोहित ने इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी की और पांच छक्के लगाए। उनका एक छक्का छह साल की बच्ची को भी लगा। रोहित शर्मा के छक्के से छह साल की बच्ची मीरा साल्वी घायल हो गई। हालांकि, गेंद बच्ची की पीठ पर लगी थी और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। मैच के दौरान बच्ची के पिता ने फोटो शेयर कर बताया कि वो पूरी तरह से ठीक है। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें