📅 Thursday, 08 October 2026 | 09:01 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,920 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,000 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
खेल

सानिया मिर्जा यदि भारतीय युवक सोहराब से निकाह करतीं तो तलाक भी नहीं होता

📅 10 November 2022, 12:14 AM • ✍️ S.P.MITTAL BLOGGER • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सानिया मिर्जा यदि भारतीय युवक सोहराब से निकाह करतीं तो तलाक भी नहीं होता
सानिया मिर्जा यदि भारतीय युवक सोहराब से निकाह करतीं तो तलाक भी नहीं होता

सवाल अब शोएब मलिक से तलाक भारत में होगा या पाकिस्तान में?

35 वर्षीय भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का निकाह अब तलाक के कगार पर खड़ा है। हालांकि सानिया इस समय पाकिस्तान में ही हैं, लेकिन वे अपने शौहर शोएब मलिक (पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर) के साथ नहीं रह रही हैं और अब सानिया को खुदा को जानने की चाहत है। सानिया ने 2010 में पाकिस्तान के शोएब से तब निकाह किया था, जब उनकी सगाई भारत के हैदराबाद के युवक सोहराब मिर्जा से हो चुकी थी।

सोहराब भी इस बात से खुश थे कि उनका निकाह बचपन की दोस्त सानिया से होने जा रहा है। सगाई की रस्म निकाह में बदलती इससे पहले पाकिस्तान का शोए मलिक बीच में आ गया। सानिया, शोएब के प्यार में ऐसी फंसी की सोहराब से सगाई भी तोड़ दी। तब सानिया को परिवार वालों ने भी समझाया कि वह पाकिस्तान के युवक के चक्कर में नहीं फंसे। लेकिन तब सानिया ने शोएब से निकाह करने की जिद कर ली।

यह जिद भी तब की गई, जब शोएब पहले से ही शादी शुदा था। इसे शोएब की चालाकी ही कहा जाएगा कि सानिया से निकाह के बाद शोएब ने अपनी पहली पत्नी आयशा को तलाक दिया। चूंकि मुस्लिम धर्म में चार शादियां जायज हैं, इसलिए दो बीवियां रखने पर कोई एतराज नहीं हुआ। शोएब मलिक कितनी बीवियां रखें, यह उनका निजी मामला है, लेकिन यह सही है कि सानिया मिर्जा यदि भारतीय मुस्लिम युवक सोहराब से निकाह करतीं तो आज तलाक की नौबत भी नहीं आती। सोहराब मिर्जा शरीफ और नेक दिल इंसान हैं।

सोहराब ने पाकिस्तान के शोएब मलिक की तरह तीन चार बीवियां भी नहीं रखते। कहा जा रहा है कि 12 साल बाद शोए मलिक एक अन्य महिला में रुचि दिखा रहे हैं जो सानिया को पसंद नहीं है। सानिया और शोएब का बेटा इजहान भी है। इजहान अभी सानिया के साथ ही रहता है।

  तलाक कहां होगा? : सवाल उठता है कि सानिया और शोएब के तलाक की अर्जी कहां लगेगी? क्योंकि सानिया का निकाह तो भारत के हैदराबाद में हुआ था, जबकि निकाह का रिसेप्शन पाकिस्तान के लाहौर में। पाकिस्तान का मीडिया इस समय भारत की सानिया मिर्जा के साथ खड़ा है। पाक मीडिया का भी मानना है कि शोएब ने सानिया के साथ धोखा किया है। शोएब के अब कई महिलाओं के साथ नाम जुड़ रहे हैं। 

S.P.MITTAL BLOGGER (09-11-2022)

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें