UP Police Recruitment 2022 : यूपी पुलिस में जल्द होगी 40000 पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होने के लिए तैयारी में जुटे युवाओं के लिए खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश पुलिस में 40 हजार पदों पर भर्ती होने वाली है. यह जानकारी उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने दी है.
उन्होंने बताया कि रेडियो शाखा में 2430 पदों भर्ती के लिए लिखित परीक्षा जल्द ही आयोजित की जाएगी. इसके अलावा, कांस्टेबल और इसके समकक्ष पदों के लिए 26382, कांस्टेबल पीएसी के 8540, जेल वार्डर के 1582 सहित अन्य पदों पर भर्ती होगी. इसका अधियाचन पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को मिल गया है. यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा.
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि दरोगा भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के कट ऑफ मार्क्स बोर्ड की वेबसाइट www.uppbpb.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं.
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस विभाग में 100 दिन के अभियान के तहत 10 हजार पुलिसकर्मियों के भर्ती के लक्ष्य को निर्धारित समय से पहले पूरा कर लिया गया है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भारत की अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व गति : नई नौकरियां, मजबूत अर्थव्यवस्था : 2026 में भारत में पीएमआई 59.5
EPFO New Rules 2025 : अब 100% PF निकालने की सुविधा, 13 पुराने नियम खत्म, ब्याज और डिजिटल सुविधा में बड़ी राहत
न्यूनतम वेतन पाने वालों को जनवरी 2016 से 7वें वेतनमान की मिलेगी सैलरी : दिवाली से पहले इन कर्मचारियों को तोहफा : ग्वालियर हाईकोर्ट