📅 Tuesday, 29 September 2026 | 02:25 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,100 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
रतलाम/जावरा

सांस्कृतिक कार्यक्रम और व्यंजन मेले के आयोजन में होगा 51 फीट के रावण का दहन

📅 15 September 2022, 01:52 AM • ✍️ जगदीश राठौर • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सांस्कृतिक कार्यक्रम और व्यंजन मेले के आयोजन में होगा 51 फीट के रावण का दहन
सांस्कृतिक कार्यक्रम और व्यंजन मेले के आयोजन में होगा 51 फीट के रावण का दहन

जावरा : (जगदीश राठौर...) मारुति नंदन उत्सव समिति द्वारा 51 फीट के रावण का दहन विधि विधान अनुसार त्रिमूर्ति कॉन्वेंट स्कूल सांईंधाम कॉलोनी (मंछापूर्ण हनुमान मंदिर के पास) पर किया जाएगा. इस आयोजन हेतु बैठक में सर्वानुमति से निर्णय लिया गया. विभिन्न स्कूलों के स्टूडेंट्स द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, समाजसेवियों का नागरिक अभिनंदन करते हुए व्यंजन मेला आयोजित किया जाएगा. 

समिति संरक्षक डॉ दिलीप शाकल्य एवं आई पी त्रिवेदी की उपस्थिति में आयोजन हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारों को जवाबदारी सौंपी गई. कार्यक्रम संयोजक श्री माथुर ने उक्त जानकारी प्रेषित कर समिति पदाधिकारियों, सदस्यों, जनप्रतिनधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से सहयोग का आव्हान किया. बैठक में के के कैथूनीय, देवेंद्र भार्गव, विनोद चौरसिया, सी डी लालवानी, श्याम शर्मा, घनश्याम शर्मा, तरुण सिंह तोमर, जितेन्द्र सिंह चन्द्रावत, जगदीश ररोतिया, आर एल चौहान, राहुल पहाड़िया, सुमित शर्मा एवं अंकुर सेठिया ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें