📅 Wednesday, 30 September 2026 | 07:21 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,350 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,500 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
रतलाम/जावरा

रतलाम, उज्जैन एवं चित्तौड़गढ़ सहित 150 रेलवे स्टेशनों पर नवरात्रि व्रत स्पेशल थाली की सुविधा

📅 10 October 2024, 08:16 PM • ✍️ जगदीश राठौर • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रतलाम, उज्जैन एवं चित्तौड़गढ़ सहित 150 रेलवे स्टेशनों पर नवरात्रि व्रत स्पेशल थाली की सुविधा
रतलाम, उज्जैन एवं चित्तौड़गढ़ सहित 150 रेलवे स्टेशनों पर नवरात्रि व्रत स्पेशल थाली की सुविधा

एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर  

रतलाम.  

त्योहारों के सीजन का उल्लास अब भारतीय रेल के स्टेशनों पर भी देखने को मिल रहा है. नवरात्रि के पावन त्योहार के दौरान जब यात्री अपनी मंजिलों की ओर रवाना हो रहे हैं, तो उनकी सुख-सुविधा का विशेष ध्यान रखने हेतु भारतीय रेल ने 150 से अधिक स्टेशनों पर नवरात्रि व्रत स्पेशल की थाली लान्च की है. 

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि नवरात्रि के दौरान यात्रा करने वाले पैसेंजर्स अब अपने खाने-पीने की चिंता से मुक्त होकर सफर में स्वादिष्ट व्रत थाली का लुफ्त उठा सकेंगे. मुंबई सेंट्रल, दिल्ली जंक्शन, सूरत, जयपुर, लखनऊ, पटना जंक्शन, लुधियाना, दुर्ग, चेन्नई सेन्ट्रल, सिकंदराबाद, अमरावती, हैदराबाद, तिरूपति, जालंधर सिटी, उदयपुर सिटी, बेंगलूरू कैंट, नई दिल्ली, ठाणे, पुणे एवं मैंगलोर सेन्ट्रल स्टेशन आदि जैसे लगभग 150 से अधिक स्टेशन पर नवरात्रि स्पेशल थाली की सुविधा उपलब्ध है.

इन स्टेशनों में पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल का रतलाम, उज्जैन एवं चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन भी शामिल है. रतलाम मंडल के इन स्टेशनों पर आपकों साबुदाने की खिचड़ी, सलाद (खीरा/टमाटर/गाजर), दही एवं अन्य उपलब्ध आइटम मिल जाऐगे. यात्री ऑनलाइन व मोबाइल ऐप के जरिए भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

यह स्पेशल व्रत की थाली खास तौर पर नवरात्रि के त्योहार को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, जिसमें गुणवत्ता और पोषक होने का विशेष ख्याल रखा गया है, भारतीय रेल द्वारा नवरात्रि स्पेशल व्रत की थाली को मंगाने की प्रक्रिया को बेहद ही सरल बनाया गया है, जिसमें यात्री आईआरसीटीसी की ऐप पर जाकर, केवल अपना पीएनआर नंबर डालकर थाली को बुक कर सकते हैं, या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग साइट पर जाकर भी इसे बुक कर सकते है और कुछ ही समय के अंतराल में एकदम ताजा और शुद्ध व्रत का भोजन आपके पास उपलब्ध हो जाएगा.

94254 90641

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें