📅 Tuesday, 29 September 2026 | 02:34 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,418.87 ▼ -1,476.83 (-2.00%) • निफ्टी 50: 22,668.30 ▼ -472.20 (-2.04%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,260 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,800 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव आज से पीपली अहिरान में-शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय कथा का शुभारंभ

📅 22 December 2019, 03:40 AM • ✍️ Pulakit Purohit-Pushpendra Paliwal • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव आज से पीपली अहिरान में-शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय कथा का शुभारंभ
श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव आज से पीपली अहिरान में-शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय कथा का शुभारंभ

पीपली अहिरान। प्रसिद्व संत श्री राजारामजी महाराज के कृपा पात्र संत श्री कृपाराम जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन पीपली अहिरान में पहली बार होने जा रहा है। जिसकी तैयारी में पूरी टीम तन-मन-धन से लगी थी जो पूर्ण हो चुका है। सात दिवसीय कथा का शुभारंभ आज 23 दिसंबर 2019 से शुरू हो रहा है जो 29 दिसंबर 2019 तक चलेगी। श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का समय  दोपहर 1.00 से 4.00बजे तक रखा गया है। कथा के आयोजक पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी पीपली अहिरान के ब्रह्मलीन श्री घासीराम जी पुरोहित के सुपुत्र श्री मांगीलाल पुरोहित, श्री किशनलाल पुरोहित एवं् समस्त ग्रामवासी है। श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में बड़ी संख्या में मेवाड, मारवाड़, जोधपुर, इंदौर, भोपाल, देवास, उज्जैन, मुंबई, अहमदाबाद, सूरत, बड़ौदा सहित कई शहरों के भक्त कथा का रसपान करने पधारेंगे। उपरोंक्त जानकारी पालीवाल समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री भंवरलाल पिता ब्रह्मलीन गोपाल जी पुरोहित ने पालीवाल वाणी को दी।

!! श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव इस प्रकार से होगी !!

● दिनांक :- 23 दिसंबर 2019 सोमवार शोभायात्रा, महात्मा नारद चरित्र, सुखदेव जन्म कथा 

● दिनांक :- 24 दिसंबर 2019 मंगलवार भीष्म स्तुति, परीक्षित को श्राप शुकदेव का आगमन

● दिनांक :- 25 दिसंबर 2019 बुधवार कपिल सांख्य ज्ञान, सती चरित्र, शिव विवाह, ध्रुव चरित्र, पृथु चरित्र, जड़भरत कथा, अजामिल उद्धार, प्रलाद चरित्र, नृसिंह अवतार   

● दिनांक :- 26 दिसंबर 2019 गुरुवार को गजेन्द्र मोक्ष, समुंद्र मंथन

● दिनांक :- 27 दिसंबर 2019 शुक्रवार को वामन अवतार, राम अवतार, कृष्णा जन्मोत्सव नंदोत्सव

● दिनांक :- 28 शनिवार 2019 माखन चोरी, कल्पांतर लीला, वेनुगीत चीरहरण, गिरिराज पूजन, अन्ननकुट छप्पन भोग, रास प्रसंग, गोपीगीत, भंवर गीत, कंश उद्धार, रुक्मिणी विवाह

● दिनांक :- 29 दिसंबर 2019 रविवार सुदामा चरित्र, दतात्रेय जी के 24 गुरुओं की कथा, परीक्षित मोक्ष, व्यास पूजन कथा समापन दिवस महाप्रसादी का आयोजन एवं अतिथियों मेहमानों का सत्कार एवं पुरोहित परिवार द्वारा आभार संपूर्ण ग्रामवासी का प्रकट किया जाएगा।

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!

● पालीवाल वाणी ब्यूरो- Sunil paliwal-Anil bagora...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...

? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Email- paliwalwani2@gmail.com

09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें