📅 Thursday, 15 October 2026 | 05:33 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,781.89 ▲ +857.19 (+1.19%) • निफ्टी 50: 22,622.70 ▲ +259.40 (+1.16%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹145,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹207,100 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को साकेत की 31 वीं पुस्तक की गई भेंट : विधायक ने की साकेत के साहित्यकारों की सराहना

📅 12 April 2026, 11:48 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जनप्रतिनिधियों और  प्रशासनिक अधिकारियों को साकेत की 31 वीं पुस्तक की गई भेंट : विधायक ने की साकेत के साहित्यकारों की सराहना
जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को साकेत की 31 वीं पुस्तक की गई भेंट : विधायक ने की साकेत के साहित्यकारों की सराहना

Annu Rathore रुद्रांजली 

राजसमंद.

राजसमंद जिला मुख्यालय स्थित साहित्य ,सेवा व समर्पण के भाव से कार्य करने वाली साकेत साहित्य संस्थान की कार्यकारिणी ने हाल ही में प्रकाशित साकेत की 31 वीं पुस्तक "जल ही जीवन हैं" की प्रति दीप्ति किरण माहेश्वरी विधायक राजसमंद, श्री अरविंद सिंह राठौड़ पूर्व प्रधान, नरेश बुनकर अतिरिक्त जिला क्लक्टर राजसमंद, बृजमोहन बैरवा मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, महेंद्र पारीक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बृजेश गुप्ता उपखंड अधिकारी राजसमंद, रामेश्वरलाल बाल्दी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी , घनश्याम गौड़ एडीपीसी समग्र शिक्षा आदि पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भेंट की गई ।

साहित्य संस्थान के महासचिव कमल अग्रवाल ने साकेत साहित्य संस्थान का परिचय देते हुए अधिकारियों को बताया कि संस्थान की अब तक 31 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, और सभी पुस्तकें समसामयिक मुद्दे, जनकल्याण और जन जागरूकता से जुड़ी हैं।

उपाध्यक्ष नारायण सिंह राव ने बताया कि पुस्तक के मुख्य संपादक राधेश्याम राणा और सह संपादक कमलेश जोशी और आईटी सेल प्रभारी माधवलाल जटिया ने मिलकर जिले भर के प्रबुद्ध कवियों और शिक्षकों की स्वरचित रचनाओं का संकलन कर इस पुस्तक का संपादन किया।

सभी अधिकारियों और राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने संस्था द्वारा निष्वार्थ भाव से किए जाने वाले इस साहित्य सेवा और जनकल्याणकारी नवाचार की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस अवसर पर नारायण सिंह राव, कमल अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, राधे श्याम राणा, डॉ. संपतलाल रेगर, कुमार दिनेश, छगनलाल प्रजापत, माधव जटिया, एवं साकेत के अन्य साहित्यकार उपस्थित रहे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें