📅 Saturday, 05 September 2026 | 08:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 24°C (आंशिक बादल)
राजसमन्द

राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की प्रत्येक विधानसभा में होगी रामा गौधाम की स्थापना

📅 13 June 2025, 11:26 AM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की प्रत्येक विधानसभा में होगी रामा गौधाम की स्थापना
राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की प्रत्येक विधानसभा में होगी रामा गौधाम की स्थापना

राजसमंद. परम् आराध्य जगद्गुरु शंकराचार्य अवि मुक्तेश्वरानंद महाराज के पावन सानिध्य में राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की प्रत्येक विधानसभा में होगी रामा गौधाम की स्थापना. 

गौधीश बाबू लाल जांगिड़, सभी निराश्रित असहाय गौवंश की रामा गौधाम में होगी सेवा

श्री पंच मुखी हनुमान नंदी गौशाला आगरिया में गौमाता राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए, गौमाता को पशु सूची से हटाने के लिए ओर गौ मतदाता का संकल्प दिलाने के लिए महामंडलेश्वर संत सीता राम दास महाराज, प्रदेश प्रभारी संत कृष्णानंद गिरी महाराज, गौधीशपूर्वांचल प्रदेश बाबू लाल जांगिड़, माल चंद, गौ सांसद राव दरबार सिंह के पावन सानिध्य में बैठक आयोजित की गई.  

जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज अविमुक्तेश्वरानंद महाराज की गौमाता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने के लिए पूरे भारत में प्रत्येक विधानसभा में एक एक रामा गौधाम कि स्थापना के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में सभी संतो, व सभी सनातन धर्म के धर्म ध्वज रक्षक व जगतगुरुओ के सुभाशीष से देश भर में चलाये जा रहे, गौमाता राष्ट्रमाता अभियान के तहत रामा गौधाम की स्थापना को लेकर श्री पंच मुखी हनुमान नंदी गौशाला आगरिया में बैठक आयोजित हुई. 

इस दौरान गौ माता राष्ट्र माता गौ प्रतिष्ठा आंदोलन के बाबू लाल जांगिड़, माल चंद शर्मा ने गौमाता को राष्ट्र माता गौ प्रतिष्ठा आंदोलन के निमित पूरी जानकारी दी. गौमाता के कारण ही भारत विश्व गुरु था और रहेगा. जब तक गौमाता राष्ट्र माता नहीं बन जाती, तब तक ये अभियान चलता रहेगा. पूरे भारत में गौ मतदाता संकल्प अभियान भी चलाया जा रहा हैं, जो जनप्रतिनिधि गौमाता की आवाज को बुलंद करेगा. 

गौ मतदाता उसी प्रतिनिधि को अपना मत डालेगा, गौहत्या का कलंक भारत भूमि से जल्द से जल्द खत्म हो ऐसा. सभी गौभक्तओ ने संकल्प लिया. गौ सांसद राव दरबार सिंह, गौ ध्वज प्रमुख मनीष कुमार पुरोहित, गौ विधायक शेर सिंह चुंडावत, गौ चेयरमैन लक्ष्मण सिंह भाटी, गौ सरपंच हरलाल, गौभक्त चंद प्रकाश गर्ग, पुष्कर राज पारीक, प्रभु लाल कुमावत, महेंद्र सुथार उपस्थित रहे.

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें