पिपलांत्री पर्यावरण उत्सव 2026 आयोजित
पिपलांत्री. पालीवाल समाज की मातृशक्ति श्रीमती भावना महेश पालीवाल आज विश्वविख्यात आदर्श ग्राम पिपलांत्री में आयोजित ‘पिपलांत्री पर्यावरण उत्सव 2026’ में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त हुआ.
इस पावन अवसर पर पद्मश्री एवं पूर्व सरपंच श्री श्याम सुंदर पालीवाल जिला कलेक्टर श्री अरुण कुमार हसीजा, न्यायाधीश मध्यप्रदेश उच्च न्यायालयश्री दिनेश पालीवाल, पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत कलाल, राष्ट्रीय संरक्षक, विप्र फाउंडेशन श्री धर्मनारायण जोशी, सरपंच श्रीमती अनिता पालीवाल एवं समाजसेविका फलोदी से दमयंती पालीवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही.
कार्यक्रम के दौरान बेटियों के साथ मिलकर वृक्षों को रक्षासूत्र (राखी) बांधा और प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण का दृढ़ संकल्प लिया. पिपलांत्री की यह अनूठी परंपरा नारी शक्ति और पर्यावरण संतुलन का अद्भुत संगम ने नया इतिहास स्थापति किया.
राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित आदर्श ग्राम पिपलांत्री में पर्यावरण उत्सव बेटी, पानी और पेड़ को समर्पित एक अनूठा सामुदायिक आयोजन है. इस उत्सव में सालभर में जन्मी बेटियों का सम्मान किया जाता है, उनके नाम पर 111 पौधे लगाए जाते हैं और उनके भविष्य के लिए आर्थिक मदद के रूप में फिक्स डिपॉजिट (FD) किए जाते हैं.


जय माँ रुक्मणी! जय पालीवाल समाज
प्रकृति, संस्कार और स्वाभिमान की संगम स्थली पिपलांत्री में हार्दिक वंदन! मेवाड़ की पावन धरा, राजसमन्द जिले के विश्वविख्यात गाँव पिपलांत्री में 22 और 23 अगस्त को आयोजित अखिल भारतीय पालीवाल ब्राह्मण संघ के दो दिवसीय बैठक में पधार रहे समाज के सभी प्रबुद्ध बंधुवर एवं मातृशक्ति का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत है.

[Piplantri Paryavaran Mahotsav, Piplantri Rajasthan, environmental festival, nature conservation India, Rakhi for Trees, Rajasthan culture, Piplantri environmental festival, Piplantri festival date, Piplantri Rajasthan, Rakhi for Trees, Piplantri Rajasthan, Rajsamand, Udaipur, Rajasthan, India]
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा बदलाव की आहट से सहमे विरोधी, साइलेंट वोटर’ के गुप्त समर्थन से मजबूत हुए प्रकाश प्रजापती