राजसमंद अपडेट : हिरण हत्याकांड को लेकर भारतीय जनता पार्टी राजसमंद में तीव्र आक्रोश
राजसमंद । मुंबई थाणा मे व्यवसायरत आमेट निवासी मनसुखलाल हिरण के आकस्मिक मौत को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी राजसमंद कार्यकारणी ने 11 बजे कलेक्टर कार्यलय में सैंकड़ो की तादात में कार्यकर्ता उपस्थित होकर कलेक्टर अरविंद पोसवाल को ज्ञापन दिया। जिसमें मांग की है कि मनसुख जैन के साथ जो हुआ उसकी जांच उच्च सीबीआई को सौंपी जाए ताकि निष्पक्ष जांच हो और गुनाहगारो को सजा मिले सम्पूर्ण राजसमंद जिले में तेज आक्रोश है। पूरे भारत भर में कई जगह पर रेलिये निकाली जा रही है। हिरण की हत्या की जाँच केंद्रीय जाँच एजेन्सी से करवाने व महाराष्ट्र में आये दिन मारवाडीयों पर हो रहे अत्यचार व अमानवीय कृत्यों फर अंकुश हेतु राजसमंद भारतीय जनता पार्टी की ओर से माननीय अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार व माननीय उद्धव ठाकुर, मुख्यमंत्री महाराष्ट्र सरकार के नाम कलेक्टर महोदय को आज प्रातः 11 बजे ज्ञापन दिया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष विरेन्द्र पुरोहित, विधायक मदन जी दिलावर, संगठन प्रभारी दामोदर अग्रवाल, पूर्व सभापती आशोक रांका, महामंत्री सुनील जोशी, जिला उपाध्यक्ष संगीता चौहान कोठारिया, वर्धिनी पुरोहित, भावना पालीवाल आदि पदाधिकारि व कार्यकर्ता उपस्तिथ थे। मनसुख जी हिरण की निर्मम हत्या के विरोध, केंद्रीय जाँच एजेंसी से जाँच की माँग व न्याय दिलाने को लेकर मनसुख जी हिरण के पैतृक गांव आमेट में मौन रैली निकली गयी। इस रैली में बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाओं ने भाग लिया। भीम सकल जैन समाज द्वारा भी ज्ञापन दिया।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पिपलांत्री का चुनावी फैसला : हार-जीत से परे, विकास और लोकतंत्र की एक नई बहस : पूर्व सरपंच श्याम सुंदर पालीवाल का चुनाव हारना...कल्पना से परे
नवीन पालीवाल पिपलांत्री के नए सरपंच बने, सोशल मीडिया का अहम रोल: चुनाव के दौरान मैं इस नाराजगी को समझ नहीं सका: पद्म श्री, पूर्व सरपंच श्री श्याम सुंदर पालीवाल
जनता का शासन भ्रष्टाचार पर अंतिम प्रहार बामन टुकड़ा में इस बार जनता लाएगी अपना राज : प्रकाश प्रजापति