राजसमंद कांग्रेस ने दो राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर हर्ष व्यक्त किया
राजसमंद । जिला सचिव श्री कुलदीप शर्मा ने पालीवाल वाणी को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में संपन्न हुए राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के दोनों उम्मीदवारों, श्री के.सी.वेणुगोपाल जी एवं श्री नीरज डांगी जी को विजयी होने पर जिला कांग्रेस कमैटी ने बधाई प्रेषित कर हर्ष व्यक्त किया। साथ ही इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री देवकीनंदन गुर्जर ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ये कांग्रेस की विचारधारा की जीत है। ये कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की विचारधारा के लिए समर्पित हमारे सभी निष्ठावान विधायकों और कार्यकर्ताओं की जीत है। जिस प्रकार भाजपा द्वारा षडयंत्र कर विधायको की खरीद फरोख्त करने का प्रयास किया लोकतंत्र के लिये खतरा है। इस मौके पर सर्वश्री पीसीसी सदस्य हरि सिंह राठोड़, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह भाटी, जिला महासचिव भगवत सिंह गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष शांतिलाल कोठारी, सुंदरलाल कुमावत, जिला सचिव कुलदीप शर्मा, नगर अध्यक्ष बहादुर सिंह चारण, रमेश जैन महिला जिलाध्यक्ष प्रेम देवी जाट, पूर्व सभापति आशा पालीवाल, नेता प्रतिपक्ष अशोक टांक पार्षद दिनेश एम जोशी आदि पदाधिकारीयो ने हर्ष व्यक्त किया।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पिपलांत्री का चुनावी फैसला : हार-जीत से परे, विकास और लोकतंत्र की एक नई बहस : पूर्व सरपंच श्याम सुंदर पालीवाल का चुनाव हारना...कल्पना से परे
नवीन पालीवाल पिपलांत्री के नए सरपंच बने, सोशल मीडिया का अहम रोल: चुनाव के दौरान मैं इस नाराजगी को समझ नहीं सका: पद्म श्री, पूर्व सरपंच श्री श्याम सुंदर पालीवाल
जनता का शासन भ्रष्टाचार पर अंतिम प्रहार बामन टुकड़ा में इस बार जनता लाएगी अपना राज : प्रकाश प्रजापति