📅 Monday, 02 November 2026 | 04:05 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,692.78 ▲ +1,233.25 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,440.80 ▲ +387.70 (+1.68%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,280 • 🥈 चांदी (1kg): ₹186,700 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

पालीवाल समाज में होगा 18 नवम्बर को परिचय सम्मेलन-अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह कराने का लिया संकल्प

📅 26 July 2018, 03:41 AM • ✍️ Devnarayan Paliwal, Kamlesh Paliwal ... ✍️ • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज में होगा 18 नवम्बर को परिचय सम्मेलन-अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह कराने का लिया संकल्प
पालीवाल समाज में होगा 18 नवम्बर को परिचय सम्मेलन-अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह कराने का लिया संकल्प

राजसमंद। पालीवाल समाज मेवाड़ की रविवार को गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित मीटिंग में पालीवाल समाज उत्थान को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय समाजहित में लिए गए। सामूहिक विवाह समिति से जुड़े श्रीकृष्ण पालीवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि भामाशाह, उघोगपति श्री जमनालाल पालीवाल (बड़ा भाणुजा) की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन हुआ। जिसमें पालीवाल समाज से जूड़े हुए कई गांवों से वरिष्ठ समाजसेवी, पदाधिकारी के साथ युवा साथियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। मीटिंग में सर्वप्रथम सामूहिक विवाह समिति संयोजक श्री जमनालाल पालीवाल को नियुक्त किया गया। सर्वश्री सह संयोजक जगदीश दवे (बामन टुकडा) रामनारायण पालीवाल (केलवा) को नियुक्त किया।

18 नवबंर को राजसमंद में विवाह योग्य युवक-युवतियों का एक विशाल परिचय सम्मेलन

गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित मीटिंग में सामूहिक विवाह समिति ने इस अवसर पर माह 18 नवबंर 2018 को राजसमंद में विवाह योग्य युवक-युवतियों का एक विशाल परिचय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय किया। परिचय सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु सर्वश्री भगवतीलाल पालीवाल (धर्मेटा) विष्णु पालीवाल (धायला) जगदीश बागोरा (सुंदरचा) को जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर सबकी सर्वसहमति से अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह कराने का निर्णय हुआ।

श्री जमनालाल पालीवाल ने सामूहिक विवाह का संपूर्ण खर्चा देने की घोषणा

भामाशाह, उघोगपति श्री जमनालाल पालीवाल (बड़ा भाणुजा) ने सामूहिक विवाह का संपूर्ण खर्चा देने की घोषणा की। सामूहिक विवाह समिति सहित मौजूद वरिष्ठजन, पदाधिकारीयों ने समाज की ओर से श्री जमनालाल पालीवाल का सम्मान किया गया। मीटिंग में सर्वश्री चुन्नीलाल पालीवाल, मोड़ीलाल व्यास, लक्ष्मीलाल पालीवाल, रामचंद्र पालीवाल, गोपाल जी (केलवा), भरत जोशी, जगदीश बागोरा (ढेलाणा) शंकर पालीवाल (आमेट) लक्ष्मीनारायण जी, नारायण जी, गोपाल जी, (मंडा), भवानीशंकर पालीवाल (खटामला), अशोक जी (जावद), कमलेश जोशी (भगवानदा), विनोद पालीवाल (खमनोर), भेरूलाल दवे (बामन टुकडा), प्यारेलाल पुरोंहित (उथनोल), गिरिजाशंकर जी (मंडा), भवरलाल जी (खेड़ी) इत्यादि ने अपनी गरिमा पूर्ण मौजूदगी दर्ज कराई। मंच का संचालन श्रीकृष्ण पालीवाल ने किया। उक्त जानकारी समाजसेवी श्री राजेश जोशी ने पालीवाल वाणी को दी।

Paliwal wani Newspaper - Devnarayan Paliwal, Kamlesh Paliwal ... ✍️
आपकी बेहतर खबरों के लिए मेल किजिए-
Email- paliwalwani2@gmail.com
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...Sunil Paliwal-Indore M.P.
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें