पालीवाल समाज एवं कांग्रेस के विरिष्ठ नेता श्री प्रदीप पालीवाल का आकस्मिक निधन
राजसमंद। पालीवाल ब्राह्मण के वरिष्ठ समाजसेवी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री प्रदीप पालीवाल का कल दिनांक 21 जुलाई 2019 रविवार रात को आकस्मिक निधन हो गया।
श्री प्रदीप पालीवाल जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित कई अहम पदों पर भी रह चुके हैं। उनके ज्येष्ठ भाई परमानंद पालीवाल नगर पालिका राजसमन्द के चेयरमैन व उनकी पत्नी श्रीमती आशा पालीवाल नगर परिषद की सभापति रह चुकी हैं। इसके अलावा वे कई बार पार्षद रहे। आप का मुल गांव पिपलांत्री है। आपके निधन की खबर के बाद पालीवाल समाज, कांग्रेस पार्टी के साथ ही राजसमंद जिले में शोक की लहर दौड़ गई। श्री प्रदीप पालीवाल की अंतिम यात्रा निवास स्थान से आज दोपहर 12. 15 बजे दिनांक 22 जुलाई को सूलुस रोड़, जल चक्की कांकरोली जिला राजसमंद से मुक्तिधाम जाएगी। श्री प्रदीप पालीवाल को विभिन्न संगठनों की ओर से श्रद्वाजंलि अर्पित की जा रही है। उपरोक्त जानकारी गौ भक्त प्रेमी श्री देवनारायण पालीवाल ने पालीवाल वाणी को दी।
? आत्मीय श्रद्वाजंलि
वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप पालीवाल के निधन पर पालीवाल ब्राह्मण समाज पिपलांत्री, राजसमंद, कांकरोली, नाथद्वारा एवं पालीवाल वाणी समाचार पत्र की ओर से विन्रम श्रद्वाजंलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा को चिर शांति और उनके परिजनों, अनुयायियों और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
पालीवाल वाणी ब्यूरो-Devnarayan Paliwal...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा बदलाव की आहट से सहमे विरोधी, साइलेंट वोटर’ के गुप्त समर्थन से मजबूत हुए प्रकाश प्रजापती