Paliwal News : वैदिक ज्योतिष सात दिवसीय शिविर का समापन केलवा में
केलवा. सात दिवसीय वैदिक ज्योतिष शिविर गायत्री मंदिर अंबावा में संपन्न हुआ. श्री राधा माधव वैदिक संस्थान एवं 24 श्रेणी पालीवाल समाज केलवा द्वारा गायत्री मंदिर अंबावा पर शिविर का आयोजन किया गया.
ब्राह्मण बटुकों को प्रतिदिन संध्या वंदन, प्राणायाम, पवित्रीकरण, आचमन, शिखा बंधन, पृथ्वी नमस्कार, देव पूजन, सूर्य अर्घ्य विधि, आजपा जप (गायत्री) विधि, ब्राह्मण के षट्कर्म ज्योतिष पंचांग इत्यादि कर्म सिखाए गये. वैदिक ज्योतिष शिविर समापन समारोह में 24 श्रेणी पालीवाल समाज के अध्यक्ष श्री बद्रीलाल पालीवाल ने पालीवाल वाणी को बताया की वैदिक ज्योतिष शिविर का आयोजन समय-समय पर किया जाएगा. बालक/बालिकाओं को आशीर्वाद प्रदान किया.
पालीवाल नवयुवक मंडल अध्यक्ष श्री मनीष पालीवाल ने पालीवाल वाणी को आगे बताया कि शिविर में ज्यादा से ज्यादा वैदिक ज्योतिष शिविर बटुकों भाग लेना चाहिए. पंडित मनीष पालीवाल ने मंत्रोच्चारण कर सभी का अतिथि देवो भव का स्वागत किया. साथ ही सभी बटुकों का परिचय करवाया एवं समस्त शिविर में भाग लेने वाले बटुकों को वेदमाता गायत्री मंत्र मंत्रोच्चारण की छायाचित्र व धोती, देकर सम्मानित किया गया.
इस दौरान युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सत्यनारायण पालीवाल, युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ शाखा केलवा अध्यक्ष कमलेश पालीवाल, समाजसेवी रामनारायण पालीवाल, रामचंद्र पालीवाल, भंवर पालीवाल, गोपाल पालीवाल, राजकुमार पालीवाल (प्रियंका), संजय पालीवाल, मदन पालीवाल, प्रदिप पालीवाल, मुकेश पालीवाल, दिपक पालीवाल, गोपाल पालीवाल, राकेश पालीवाल, ओमप्रकाश पालीवाल, मूलशंकर पालीवाल एवं समस्त 24 श्रेणी पालीवाल समाज एवं पालीवाल नवयुवक मंडल केलवा सदस्यगण उपस्थित थे.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पिपलांत्री का चुनावी फैसला : हार-जीत से परे, विकास और लोकतंत्र की एक नई बहस : पूर्व सरपंच श्याम सुंदर पालीवाल का चुनाव हारना...कल्पना से परे
नवीन पालीवाल पिपलांत्री के नए सरपंच बने, सोशल मीडिया का अहम रोल: चुनाव के दौरान मैं इस नाराजगी को समझ नहीं सका: पद्म श्री, पूर्व सरपंच श्री श्याम सुंदर पालीवाल
जनता का शासन भ्रष्टाचार पर अंतिम प्रहार बामन टुकड़ा में इस बार जनता लाएगी अपना राज : प्रकाश प्रजापति