📅 Monday, 02 November 2026 | 02:24 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.53 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

श्री श्यामसुंदर पालीवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष : डॉ. कमल टावरी राम महेश मिश्र होंगे प्रमुख सलाहकार

📅 03 July 2020, 12:12 PM • ✍️ Sanjay Paliwal-Devnarayan Paliwal • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री श्यामसुंदर पालीवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष : डॉ. कमल टावरी राम महेश मिश्र होंगे प्रमुख सलाहकार
श्री श्यामसुंदर पालीवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष : डॉ. कमल टावरी राम महेश मिश्र होंगे प्रमुख सलाहकार

●  अखिल भारतीय प्रगतिशील ग्राम प्रधान (सरपंच) मंच का हुआ गठन 

राजसमंद। ग्राम प्रधानों व ग्रामसभा सदस्यों को जागरूक बनाकर देश भर में अधिकाधिक आदर्श गांव विकसित करना तथा आम ग्रामवासी को ग्राम्य विकास के 29 विषयों से जोड़ना होगा मंच का मुख्य उद्देश्य रहेगा। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जन्मस्थली कुंभलगढ़ एवं रणस्थली हल्दीघाटी के जिले राजसमंद की ग्राम पंचायत पिपलांत्री बनी ग्राम तीर्थ स्थल। नई दिल्ली बीते सप्ताह अखिल भारतीय प्रगतिशील ग्राम प्रधान (सरपंच) मंच का गठन किया गया। प्रखर लोकसेवी संगठनों के संकुल आप-डॉट-कॉम एवं भाग्योदय फ़ाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘वेबिनार’ में जुड़े देश-विदेश के वरिष्ठ लोकसेवियों ने सर्वसम्मति से पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं राजस्थान के आदर्श ग्राम पिपलांत्री जनपद राजसमंद निवासी श्री श्यामसुंदर पालीवाल को प्रगतिशील प्रधान (सरपंच) मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना। श्री श्यामसुंदर पालीवाल पिपलांत्री युवा मित्र मंडल के प्रमुख हैं और इस नामी-गिरामी ग्राम पंचायत के सरपंच रह चुके हैं। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनीता पालीवाल पिपलांत्री की वर्तमान सरपंच हैं। पूर्व केन्द्रीय सचिव डॉक्टर कमल टावरी और भाग्योदय फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष श्री राम महेश मिश्र को मंच का प्रमुख सलाहकार बनाया गया है। अखिल भारतीय प्रगतिशील ग्राम प्रधान मंच के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्याम पालीवाल ने पालीवाल वाणी से चर्चा करते हुए इस बात पर ख़ुशी जताई कि डॉक्टर कमल टावरी और श्री राम महेश मिश्र जैसे अनुभवी एवं बहुआयामी व्यक्तित्व वाले लोगों का मार्गदर्शन उनके मंच को हमेशा मिलता रहेगा। श्री पालीवाल ने कहा कि हमने निरंतर व कठिन प्रयास करके पिपलांत्री को देश की अग्रणी ग्राम पंचायत बनाने के प्रयास ग्रामवासियों के सक्रिय सहयोग से किए हैं। फलतः हमारी पंचायत को राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त हुआ और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली बुलाकर हमारी पंचायत को सम्मानित किया गया जिसका श्रेय आप सबको जाता है। वही भारत सरकार के पूर्व सचिव डॉक्टर कमल टावरी ने देश के विभिन्न राज्यों से चुनिंदा प्रधानों को प्रगतिशील प्रधान मंच से जोड़ने की अपेक्षा की और सभी को अपनी शुभकामनाएं दी। भाग्योदय प्रमुख श्री राम महेश मिश्र ने कहा कि चयनित आदर्श गांवों के जनमानस को नैतिक एवं आध्यात्मिक बनाने के बहुआयामी प्रयत्न भाग्योदय फाउंडेशन द्वारा किए जाएंगे। श्री श्यामसुंदर पालीवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष-डॉ. कमल टावरी राम महेश मिश्र प्रमुख सलाहकार को सर्वश्री मेनारिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराज मेहता, पालीवाल समाज के भामाशाह जमनालाल पालीवाल (बड़ा भाणुजा), पालीवाल समाज 44 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष श्याम दवे, पालीवाल समाज 24 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष मुकेश जोशी, पालीवाल समाज नाथद्वारा गिरीश पालीवाल (विद्रोही), पालीवाल समाज अध्यक्ष नाथद्वारा नरोत्तम पालीवाल, पालीवाल समाज काकंरोली, पालीवाल वेलफेयर सोसायटी राजसमंद अध्यक्ष हरगोविन्द पालीवाल, पालीवाल समाज मुबंई चंद्रशेखर पालीवाल, उपाध्यक्ष पूर्णाशंकर जोशी, महामंत्री श्री नंदकिशोर पुरोहित, कोषाध्यक्ष हीरालाल पालीवाल, बाबुलाल बागोरा, देवीलाल पालीवाल, नारायण जोशी, रमेश जोशी, गोपाल जोशी, मुकेश मेनारिया, हीरालाल पालीवाल, रमेश पुरोहित, अशोक पालीवाल, गोपीलाल पुरोहित, गिरधारी लाल पालीवाल (बामणिया-उदयपुर) एवं पालीवाल वाणी समाचार पत्र के संपादक सुनील पालीवाल, अनिल बागोरा, चेतन बागोरा, पुलकित पुरोहित, मुकेश जोशी, नरेन्द्र बागोरा, विशाल पुरोहित सहित विभिन्न संगठनों ने हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sanjay Paliwal-Devnarayan Paliwal...✍️ 

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें