📅 Friday, 16 October 2026 | 07:47 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,315.61 ▲ +1,533.72 (+2.11%) • निफ्टी 50: 22,997.35 ▲ +374.65 (+1.66%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,730 • 🥈 चांदी (1kg): ₹212,700 • 🌤️ उज्जैन: 25°C (हल्के बादल)
राजसमन्द

सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजसमंद में "मिशन दृष्टि" के अंतर्गत निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित

📅 17 July 2026, 11:01 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजसमंद में "मिशन दृष्टि" के अंतर्गत निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित
सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजसमंद में "मिशन दृष्टि" के अंतर्गत निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित

राजसमंद.

जिला मुख्यालय स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के सहयोग से "मिशन दृष्टि" एक दिवसीय मेगा आई चेकअप" का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया कि इस शिविर में कक्षा चौथी से बारहवीं तक के सभी छात्र-छात्राओं का निःशुल्क नेत्र परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में सभी विद्यार्थियों की निःशुल्क आई स्क्रीनिंग कर आवश्यकतानुसार इलाज की सलाह दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को नेत्र स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

विद्यालय व्यवस्थापक फादर बेसिल वसुनिया ने कहा कि "स्वस्थ आंखें, उज्ज्वल भविष्य" के लक्ष्य के साथ यह कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत उपयोगी रहा। उन्होंने बताया कि अलख नयन इन्स्टीट्यूट, उदयपुर की टीम से डॉ कविश शर्मा , प्रियंका, सुमन, चेतना, सुनीता आदि सदस्य उपस्थित रहे साथ ही तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम की टीम के आर के जैन, सुनील कोठारी, संयम मादरेचा और जयेश कोठारी ने भी अपना सहयोग प्रदान किया। 

विद्यालय प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया कि इस नेत्र परीक्षण शिविर में कुल 628 विद्यार्थियों का परीक्षण किया गया, जिसमें से 58 विद्यार्थियों को विस्तृत परीक्षण और उपचार की आवश्यकता हैं। शिविर के अंत में प्राचार्य ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें