📅 Saturday, 10 October 2026 | 03:24 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

अक्षय पात्र फाउंडेशन नाथद्वारा के माध्यम से राजसमंद जिले में राशन सामग्री का वितरण

📅 16 September 2020, 03:02 AM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अक्षय पात्र फाउंडेशन नाथद्वारा के माध्यम से राजसमंद जिले में राशन सामग्री का वितरण
अक्षय पात्र फाउंडेशन नाथद्वारा के माध्यम से राजसमंद जिले में राशन सामग्री का वितरण

राजसमंद। (राजेंद्र प्रसाद श्रीमाली सेमा...) कोविड-19 के संकट के समय विद्यार्थियों को सुपोषित खाना मिलता रहे, इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए अक्षय पात्र फाउंडेशन नाथद्वारा के माध्यम से राजसमंद जिले के खमनोर व राजसमंद ब्लॉक के पंचायत क्षेत्रों में राशन सामग्री पहुंचाई जा रही है। यह राशन उन विद्यार्थियों के अभिभावकों को दिया गया। जिनके घर में कोई कमाने वाला मुखिया नहीं है और ना ही फिलहाल कोई आय का स्रोत है। रा उ मा वि उथनोल, ग्राम पंचायत उथनोल ; रा उ प्रा वि बड़ा भाणुजा निर्धन व जरूरतमंदों को अल्पाहार वितरित किया गया। इसी के साथ 1000 लोगों को तैयार भोजन तथा 500 लोगों को तैयार अल्पाहार वितरित किया गया। वितरण कार्य,अक्षय पात्र फाउंडेशन के प्रबंधक राहुल झा के सानिध्य में वितरण विभाग से रवि चारण, दीपक पालीवाल, नरेंद्र सिंह कितावत तथा शंभू सिंह चुंडावत के द्वारा ग्राम पंचायत, बड़ा भाणुजा के उप सरपंच श्री संजय पुरोहित की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

राजेंद्र प्रसाद

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें