शोक संदेश : पालीवाल समाज के युवा समाजसेवक श्री हुक्मीचंद्र पालीवाल असामयिक निधन
बड़ी मोरवड़ : पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी के युवा समाजसेवक श्री हुक्मीचंद्र पिता देवनारायण जी पालीवाल (ग्राम. बड़ी मोरवड़) का कल दिनांक 25 अप्रैल 2021 रविवार को निधन हो गया. जिनकी अंतिम यात्रा 26 अप्रैल 2021 सोमवार को सुबह 9 : 00 बजे निज निवास से बड़ी मोरवड़ जिला राजसमंद, राजस्थान मुक्तिधाम जाएगी. आप सर्वश्री किशनलाल पालीवाल (जाल सभा वाले) के भतीजे एवं रोशनलाल पालीवाल, विमल पालीवाल, कपिल पालीवाल के बड़े भाई थे. उक्त जानकारी समाजसेवी श्री नरेश जोशी-जोधपुर एंव श्री देवनारायण पालीवाल-कांकरोली ने पालीवाल वाणी को दी.
● हीरे जैसा बेटा खो दिया : श्री हुक्मीचंद्र पालीवाल के निधन से मां भारती ने अपना सुयोग्य, हीरे जैसा बेटा खो दिया. असामयिक निधन पर पालीवाल समाज स्तब्ध है, शोकाकुल है. दुख की इस घड़ी में हम उनके परिवार और प्रशसंकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वो दिवंगत की आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे.
● विशेष आग्रह : समस्त सम्मानिय समाजजनों से अनुरोध है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें. इस दुख की घड़ी में पालीवाल ब्राह्मण समाज उदयपुर, पालीवाल समाज बड़ी मोरवड़, मेनारिया समाज, नागदा मेनारिया समाज शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.
● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Devnarayan Paliwal-Devakishan paliwal...✍️
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
नमस्ते इंदौर : बामन टुकड़ा में समाप्त होगा मठाधीशों का राज, सभी प्रवासियों के काम होंगे तत्काल : प्रकाश प्रजापती
बामन टुकड़ा में छाया पोस्टर वार : बदलाव और युवा नेतृत्व को लेकर बढ़ी चर्चा : सत्ता की होड़ या गाँव का कल्याण...!