शोक संदेश : पालीवाल समाज पीपरड़ा के वरिष्ठ समाजसेवी पंड़ित श्री देवकृष्ण पालीवाल का निधन
पीपरड़ा. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी पीपरड़ा एवं चारभुजानाथ जी के परम भक्त, वरिष्ठ समाजसेवी पंड़ित देवकृष्ण जी पालीवाल का आज दिनांक 14 मई 2021 को निधन हो गया. जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 14 मई 2021 को शाम 5 : 00 बजे निज निवास ग्राम. पीपरड़ा जिला राजसमंद, राजस्थान से सोरड़ाई (पीपरड़ा) मुक्तिधाम जाएगी. आप सर्वश्री स्व. खेमराज पालीवाल व रामलाल पालीवाल के भाई एवं राकेश कुमार, अरविंद कुमार, अनिल कुमार, अतुल कुमार, अक्षय कुमार के काकाजी थे. उक्त जानकारी श्री प्रेमशंकर पालीवाल ने पालीवाल वाणी को दी.
● विशेष आग्रह : समस्त सम्मानिय समाजजनों से अनुरोध है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें. इस दुख की घड़ी में पालीवाल ब्राह्मण समाज उदयपुर, मेनारिया समाज, नागदा मेनारिया समाज, इंदौर मेरी पहचान शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.
● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क -Nanalal Joshi, Narendra Paliwal...✍️
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा बदलाव की आहट से सहमे विरोधी, साइलेंट वोटर’ के गुप्त समर्थन से मजबूत हुए प्रकाश प्रजापती