शोक संदेश : पालीवाल समाज के श्री देवीलाल जोशी का दुखद निधन : अस्थि संचय कार्यक्रम 4 फरवरी को
राजसमंद : पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी के समाजसेवक श्री देवीलाल पिता चुन्नीलाल जी जोशी-डोलिया (ग्राम. उथनोल) का दुखद निधन दिनांक 2 फरवरी 2022 को (डोलिया) ग्राम. उथनोल, जिला राजसमंद, राजस्थान में हो गया. जिनका दाह संस्कार कल मोक्षधाम पर संपन्न हुआ.
आप सर्वश्री केशुलाल जोशी के अनुज, दिनेश जोशी के बड़े पिताजी, संतोष जोशी, दिलखुश जोशी के पूजनीय पिताजी थे. उक्त जानकारी इंदौर के सोशल मीडिया के जादुगार श्री कैलाश भोलीराम जी दवे (बामन टुंकड़ा) एवं श्री किशनलाल जोशी (ग्राम. उथनोल) ने पालीवाल वाणी को दी.
● अस्थि संचय : श्री देवीलाल जी जोशी का अस्थि संचय कार्यक्रम दिनांक 4 फरवरी 2022 शुक्रवार को सुबह 9 : 00 बजे ग्राम. उथनोल मोक्षधाम पर रखा गया हैं.
● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क-रमेश पुरोहित, नंदकिशोर दवे...✍️
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा बदलाव की आहट से सहमे विरोधी, साइलेंट वोटर’ के गुप्त समर्थन से मजबूत हुए प्रकाश प्रजापती