📅 Monday, 14 September 2026 | 01:13 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,550 🥈 चांदी (1kg): ₹239,900 🌧️ उज्जैन: 27°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
राजसमन्द

गौशाला में छोड़े जाएंगे पकड़े गए मवेशी-भगवतीलाल पालीवाल

📅 02 August 2018, 04:13 AM ✍️ Suresh Bhat...✍️ ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गौशाला में छोड़े जाएंगे पकड़े गए मवेशी-भगवतीलाल पालीवाल
गौशाला में छोड़े जाएंगे पकड़े गए मवेशी-भगवतीलाल पालीवाल

राजसमंद। नगर परिषद द्वारा शहर में घुमते लावारिश मवेशियों को पकडक़र बुधवार को ट्रकों में भरकर दूर सुरक्षित स्थान के नाम पर भेजने की तैयारी की जा रही थी। हालांकि ये मवेशी शहर में रहने वाले बंजारा जाति के युवाओं की मदद से बाहर भेजे जा रहे थे। बंजारा जाति के लोग मवेशियों की खरीद फरोख्त का काम करते है। जिसकी भनक लगते ही विहिप जिलामंत्री भगवतीलाल पालीवाल मौके पर पहुंच गए और ट्रकों में भर रहे मवेशियों के बारे में जानकारी ली तो वे जवाब में हड़बड़ा गए। पालीवाल ने शंका जाहिर की कि इन गौवंशों को यहां से ले जाकर बाहर अन्य स्थानों पर खरीद फरोख्त करने के फिराक में थे। विरोध के बाद सभापति सुरेश पालीवाल, सफाई निरीक्षक परमानंद गुर्जर, गिरिराज गर्ग मौके पर पहुंचे और कहा कि इन मवेशियों को पकडक़र शहर से दूर चारा पानी वाले सुरक्षित स्थान पर छोडऩे की बात कही, इस बात से जिलामंत्री भगवतीलाल पालीवाल संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने अपने स्तर पर दूरभाष पर बात कर इन गौवंशों को कामलीघाट विजयपुरा स्थित गौशाला में पहुंचाने की बात कही।
पालीवाल वाणी ब्यूरो-Suresh Bhat...✍️
आपकी बेहतर खबरों के लिए मेल किजिए...
Email- paliwalwani2@gmail.com
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...Sunil Paliwal-Indore M.P.
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें