📅 Monday, 02 November 2026 | 04:05 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,692.78 ▲ +1,233.25 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,440.80 ▲ +387.70 (+1.68%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,280 • 🥈 चांदी (1kg): ₹186,700 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

भाजयुमो ने की वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत : जिला अध्यक्ष मोहन कुमावत का हुआ भव्य स्वागत

📅 05 July 2021, 06:15 PM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भाजयुमो ने की वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत : जिला अध्यक्ष मोहन कुमावत का हुआ भव्य स्वागत
भाजयुमो ने की वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत : जिला अध्यक्ष मोहन कुमावत का हुआ भव्य स्वागत

राजसमंद. भाजयुमो के श्री गिरीश पालीवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि भाजयुमो राजसमंद द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री मोहन कुमावत के नेतृत्व में प्रदेश व्यापी अभियान के तहत राजसमंद शहर उपनगर धोइंदा में धुँधलाज माताजी मेला ग्राउंड पर पूर्व सभापति सुरेश पालीवाल, भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिनेश कुमावत, नगर महामंत्री लक्ष्मण मौर्य के सानिध्य में 5 फलदार वृक्ष लगाकर अभियान की शुरुवात हुई, कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष मोहन कुमावत ने वृक्षारोपण अभियान की जानकारी दी एवं नगर के युवाओं से आह्वान किया है कि सभी जन अधिक से अधिक इस अभियान में वृक्षारोपण कर सहभागी बने एवं पर्यावरण के प्रति अपनी जागरूकता बनाये रखे एवं दुसरो को भी प्रेरित करें. धोइंदा आगमन पर हुआ भव्य स्वागत : वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात प्रथम बार धोइंदा आगमन पर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मोहन कुमावत का उपनगर धोइंदा के भाजयुमो कार्यकर्ताओ एवं ग्रामवासियों द्वारा दुर्गेश पालीवाल, चंद्रेश कुमावत के नेतृत्व में धुँधलाज माताजी मंदिर के यहां आतिशबाजी, मेवाड़ी पाग एवं इकलाई ओढ़ाकर स्वागत किया. स्वागत के दौरान पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र टेलर, किशन गाडरी, भाजयुमो के कमलेश जोशी, महेंद्र पालीवाल, चन्द्रेश कुमावत, दीपक पालीवाल, भावेश कुमावत, रविन्द्र कुमावत, मुकेश शर्मा, नरेश माली, अनिल खटीक, वीरेंद्र सिंह रांव, कमलेश कुमावत सहित धोइंदा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आदि मौजूद थे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें