भाजपा ग्रामीण मंडल खमनोर की बैठक संपन्न : नव मतदाता देश का भविष्य हैं - श्रीमाली
खमनोर : (Mubarik ajnabi...✍️)
भाजपा ग्रामीण मंडल खमनोर के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर समर्पण निधि के कार्यक्रम की बैठक मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीमाली की अध्यक्षता एवं जिला उपाध्यक्ष श्रीमान सुनील जोशी के मुख्यवक्ता के सानिध्य में बुधवार को कैलाश टेकरी खमनोर पर संपन्न हुई।
संदीप श्रीमाली ने पालीवाल वाणी बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस के अवसर पर सभी पदाधिकारी समर्पण का भाव रखते हुए प्रत्येक बुथ स्तर पर कार्यक्रम करे व ज्यादा से ज्यादा संख्या में नवमतदाताओं को जोड़कर एवं भाजपा का दुपट्टा पहनाकर उन्हें भाजपा व मोदी जी की विचारधारा वाली भाजपा पार्टी से जुड़ने का आग्रह किया। मंडल अध्यक्ष ने संगठन का एक विशेष सेवा कार्यों का रिपोर्ट कार्ड के बारे में बताया। नव मतदाता देश का भविष्य है व मंडल को सशक्त बनाने के लिए कहा।
वही पर जोशी ने पंडित जी का जीवन परिचय दिया ओर मोदी जी के केंद्रीय बजट को अब तक का सबसे अच्छा बजट बताया। जनकल्याणकारी योजनाओं को निहारा, नव मतदाता अभियान पर जोर देकर 18 से 25 वर्ष की आयु के मतदाताओं से संपर्क कर सूची बनाने , समर्पणनिधी अभियान को शुरू करने का आह्वान किया।
तीन दिवसीय समर्पण निधि अभियान को लेकर बूथ स्तर पर मंडल प्रभारी व संयोजक नियुक्त किए गए। कार्यक्रम के दौरान पंचायत समिति सदस्य तनसुख सोनी, प्रेम शंकर कटारा, भंवर प्रजापत, चेतन पंवार, रमेश माली, भरत सोनी, शंभु सिंह, मंयक श्रीमाली, भगवती लाल लखारा, किशन सिंह, योगेश पाराशर, बूथ अध्यक्ष सुन्दर लोहार, पारस जैन, निर्मल पालीवाल एवं सुंदर धनगर समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मुख्य मंत्री जी ध्यान दिजिए : दो लाइनों में फर्ज़ी जवाब देकर जन-सुनवाई की धज्जियां उड़ाने वाले ज़िम्मेदार अधिकारियों पर सख्त और दंडात्मक कार्रवाई कब होगी
सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने जीता अंडर-17 क्रिकेट का ब्लॉक खिताब, स्केटिंग और बेंच प्रेस में भी जीते मेडल