📅 Tuesday, 03 November 2026 | 12:08 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,563.39 ▲ +870.61 (+1.15%) • निफ्टी 50: 23,701.00 ▲ +260.20 (+1.11%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,000 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,800 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

भाजपा नेता श्री भूपेन्द्र पालीवाल का आकस्मिक निधन से शोक की लहर छाई : आत्मीय श्रद्वाजंलि

📅 27 November 2020, 12:50 AM • ✍️ Devnarayan Paliwal-Devakishan paliwal • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भाजपा नेता श्री भूपेन्द्र पालीवाल का आकस्मिक निधन से शोक की लहर छाई : आत्मीय श्रद्वाजंलि
भाजपा नेता श्री भूपेन्द्र पालीवाल का आकस्मिक निधन से शोक की लहर छाई : आत्मीय श्रद्वाजंलि

कांकरोली । पालीवाल समाज कांकरोली के लिए अविश्वसनीय अत्यंत दुःखद समाचार मिलने से पालीवाल समाज जगत और भाजपा के लिए एक अपूरणीय क्षति हुई। सरल सहज स्वभाव के धनी, हँसमुख, मिलनसार, सहृदय, मृदुभाषी, शहर भाजपा के कर्मठ नेता श्री भूपेन्द्र पालीवाल (आनंद मेडिकल कांकरोली) का दिनांक 25 नवंबर 2020 को उदयपुर में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन के समाचार मिलते ही बाजार में शोक की लहर छा गई। श्री भूपेन्द्र पालीवाल की कुछ दिनों पहले तबियत खराब हुई थी उन्हें उपचार के लिए आरके जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था, लेकिन अचानक तबियत ज्यादा खराब होने पर उदयपुर के निजि हॉस्पिटल रेफर किया जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराकर डाक्टररों की टीम ने उपचार शुरू किया। लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। आप धार्मिक, सामाजिक और समाजसेवी की सक्रिय भूमिका में हमेशा रहकर अपना अमूल्य योगदान प्रदान करते थे। आपकी धर्मपत्नी श्रीमती राखी पालीवाल भी सामाजिक गतिविधियों में हमेशा से सक्रिय रहकर समाजसेवा में जनभागीदारी का निर्वाह उनकी दिनचर्या बनी हुई थी।  

●  आत्मीय श्रद्वाजंलि : श्री भूपेन्द्र पालीवाल  को पालीवाल वाणी समाचार पत्र समूह, श्रीजी प्रेस क्लब नाथद्वारा, पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी नाथद्वारा अध्यक्ष गिरीश पालीवाल (विद्रोही), पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी नाथद्वारा अध्यक्ष नरोत्तम जोशी,  मामादेव जिर्णोद्ववार समिति बिजनोल, नानालाल जोशी, शरद बागोरा, नरेन्द्र पालीवाल, कमल पालीवाल, नरेश पालीवाल (पार्षद), जुगलकिशोर पालीवाल, देवकिशन पालीवाल,  राजेश पालीवाल, हेमंत दवे, विरेन्द्र पुरोहित, रामचंद्र जोशी, भगवतीलाल बागोरा, प्रकाश जोशी उपाध्यक्ष, मोहनलाल पुरोहित, रामचंद्र पानेरी, मोहनलाल जोशी महामंत्री, देवकीनंदन बागोरा, ओमप्रकाश पुरोहित, नरेश पालीवाल मंत्री, नंदकिशोर पुरोहित कोषाध्यक्ष, देवेन्द्र पुरोहित शिक्षामंत्री, सुधीर पालीवाल सांस्कृतिक मंत्री, हेमंत जोशी सह सांस्कृतिक मंत्री, पुरुषोत्तम पुरोहित, चंद्रकांत पुरोहित, कृष्णकांत पुरोहित, पुरुषोत्तम पानेरी, कैलाश पुरोहित संयुक्त मंत्री, सेवाराम पालीवाल सहित अनेक संगठनों ने श्रद्वाजंलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को चिर शांति और उनके परिजनों, अनुयायियों और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

● विशेष आग्रह : समस्त सम्मानिय समाजजनों से अनुरोध है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें। इस दुख की घड़ी में पालीवाल ब्राह्मण समाज शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Devnarayan Paliwal-Devakishan paliwal...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें