देसूरी की नाल में हुए बस हादसे में 3 की हुई मौत, 69 यात्री घायल
राजसमंद : पाली-राजसमंद सीमा पर बुधवार अलसुबह यात्रियों से भरी ओवरलोड बस के ब्रेक फेल हो गए। बस सड़क किनारे पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में 03 की मौत हो गई तथा 69 घायल यात्री घायल हो गए। बस इंदौर से जालोर जा रही थी। पाली अस्पताल में 34 घायलों को भर्ती करवाया गया। 11 बांगड़ व 3 देसूरी हॉस्पिटल में भर्ती है। 35 घायलों को आरके हॉस्पिटल राजसमंद भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद कई घायलों को छुट्टी दे दी गई। हादसे की सूचना पर राजसमंद जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, एसपी सुधीर चौधरी भी मौके पर पहुंचे। 11 घायलों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। पाली जिला कलेक्टर नमित मेहता घायलों से मिलने पहुंचे।
चारभुजा SHO भवानी शंकर ने बताया कि हादसे में तीन जनों की मौत हुई। जिनकी पहचान पाली जिले के बड़गांव (लापोद) निवासी 22 वर्षीय मालाराम पुत्र जगाराम देवासी, वेनपुरा (पाली) निवासी 34 वर्षीय खेतराम पुत्र पांचाराम देवासी व खौड़ (पाली) निवासी 55 वर्षीय भगाराम पुत्र निम्बाराम देवासी के रूप में हुई। भगाराम की एमबी हॉस्पिटल उदयपुर में उपचार के दौरान मौत हुई।राजसमंद-पाली जिले की सीमा पर देसूरी की नाल में बुधवार सुबह एक बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई और 32 के घायल होने के समाचार हैं। घायलों मे अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। बस इंदौर से पाली जा रही थी और देसूरी की नाल घाट सेक्शन में पंजाब मोड़ पर एक चट्टान से टकरा गई। जानकारी के अनुसार 14 घायलों को राजसमंद के आरके चिकित्सालय रैफर किया गया जिनमें से चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें उदयपुर भेजा गया है। अन्य घायलों को पाली जिला चिकित्सालय भेजा गया है। घटना की सूचना के बाद राजसमंद और पाली जिले का प्रशासन और पुलिस राहत कार्य में जुट गये है।
इंदौर MP से आ रही :
चारभुजा थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों तरफ लगे लम्बे जाम को खुलवाया। करीब आधा दर्जन एम्बुलेंस मौके पर भिजवाकर घायलों को अस्पताल पंहुचाया गया। दोनों मृतकों के शवों को चारभुजा सीएचसी की मोर्चरी में रखवाकर उनके परिवारजनों को सूचना दी गई है। बस इंदौर MP से आ रही थी। ज्यादातर देवासी समाज के लोग थे। शादियों के सीजन के चलते अपने गांव आ रहे थे। इस दौरान देसूरी नाल में हादसा हो गया। हादसे के समय ज्यादातर लोग नींद में थे। जो लोग बस की छत पर सो रहे थे। वह ज्यादा गंभीर घायल हुए। बस में बैठे लोग सीटों से टकराने व एक-दूसरे के ऊपर गिरने से घायल हुए।

M. Ajnabee-Kishan Paliwal
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मुख्य मंत्री जी ध्यान दिजिए : दो लाइनों में फर्ज़ी जवाब देकर जन-सुनवाई की धज्जियां उड़ाने वाले ज़िम्मेदार अधिकारियों पर सख्त और दंडात्मक कार्रवाई कब होगी
सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने जीता अंडर-17 क्रिकेट का ब्लॉक खिताब, स्केटिंग और बेंच प्रेस में भी जीते मेडल