राजसमन्द

जिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन-कर्नाटक

suresh bhat
जिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन-कर्नाटक
जिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन-कर्नाटक

राजसमंद। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष देवकीनन्दन गुर्जर व पीसीसी सदस्य हरिसिंह राठौड़ के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्री परिसर में पहुंच कर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गुर्जर ने कहा कि इस बीजेपी सरकार में पूर्णतया लोकतंत्र की हत्या हो रही है। हाल ही में हुए कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस पार्टी व समर्थित दल द्वारा पूर्ण बहुमत होने के दावे के बावजूद भी राज्यपाल ने बीजेपी को बहुमत व मुख्यमंत्री बनाने का न्यौंता  दे दिया। भाजपा राजनैतिक दबाव बना कर भ्रष्ट राजनीति कर रही है। जिसमें लोकत्रंत बचा ही नहीं है। जिस प्रकार से गोवा, मणिपुर, मेघालय जहां कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी होते हुए भी बीजेपी समर्थित पार्टियों की सरकार बनाने का न्यौंता स्वीकार किया। अब तो देश में चुनाव का मतलब ही नहीं रहा है। जब बीजेपी लोकत्रंत को नष्ट कर रही है। सरेआम पैसों से खरीद फरोख्त जारी है जो बड़े शर्म की बात है। पीसीसी सदस्य हरिसिंह राठौड़ ने कहा कि भाजपा द्वारा देश के संविधान को नष्ट करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है, जो सार्वजनिक है। कर्नाटक चुनाव में राज्यपाल द्वारा खुलेआम भाजपा के पक्ष में काम करने को लेकर कांग्रेस पूरे देश में विरोध कर रही है। इसके बाद राजनगर फव्वारा चौक पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंककर विरोध किया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप पालीवाल, ब्लाक अध्यक्ष राजसमन्द शांतिलाल कोठारी, रेलमगरा सुंदर कुमावत, नाथद्वारा प्रकाश चौधरी, पूर्व सभापति आशा पालीवाल, जिला महामंत्री देवेन्द्र वैष्णव, जिला सचिव कुलदीप शर्मा, जिला प्रवक्ता दिनेश एम जोशी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष चुन्नीलाल पंचोली, नेता प्रतिपक्ष अशोक टांक, मांगीलाल टांक, ओबीसी जिलाध्यक्ष नानालाल सार्दुल, सेवादल जिलाध्यक्ष पुष्कर श्रीमाली, युवा प्रदेश महासचिव दिग्विजयसिंह राठौड़, कंचन कुंवर, बहादुरसिंह चारण, युवा अध्यक्ष मुकेश भार्गव, युवा नगर अध्यक्ष पीरु खींची, नगर उपाध्यक्ष हुकम चंद जोशी, पार्षद नंदकिशोर कुमावत, चंद्रपाल चौधरी, दिलीप जोशी, सत्तार शाह, राकेश खटीक तथा समीर सुराणा सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
पालीवाल वाणी ब्यूरो-सुरेश भाट ✍️
’एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...’
’आपकी बेहतर खबरों के लिए मेल किजिए-’
Email-paliwalwani2@gmail.com
09977952406,09827052406
पालीवाल वाणी की खबर रोज अपटेड
*पालीवाल वाणी हर कदम...आपके साथ...*

 

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News