नागदा ब्राह्मण समाज के युवा श्री दिलीप जोशी ने MBBS डिग्री प्राप्त की : समाज में हर्ष की लहर
बामन हैड़ा. नागदा ब्राह्मण समाज 16 श्रेणी के ऊर्जावान समाजसेवक श्री केशुलाल के पोते श्री दिलीप जोशी पिता श्री मुकेश जोशी निज निवास ग्राम. बामनहैड़ा ने फिलीपींस से चिकित्सा क्षैत्र में MBBS की डिग्री उत्तीर्ण कर चिकित्सक क्षेत्र मे सेवा करने का गौरव प्राप्त होने पर श्री दिलीप जोशी ने आपनी सफलता का श्रेय दादा-दादीजी, माता-पिताजी, नाना-नानीजी, गुरूजनों के साथ-साथ अपने सहयोगी मित्र को दिया.
डॉक्टर बनने में कितना कठिन तप ओर संघर्ष करना पड़ता है, ये तो हमारे श्री जोशी जी बता सकते है, इस क्षेत्र में सफलता मिलना बहुत ही गौरवान्वित करने वाली बात हैं. समाजजनों ने श्री दिलीज पिता मुकेश जोशी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आप इसी तरह निरंतर अपना ओर अपने परिवार, नागदा बाह्यण का परचम लहराते रहे. और समाज नाम उच्चतम शिखर पर ले जाये. आप पर माँ भवानी जी, श्री भैरूनाथ जी, श्री चारभुजानाथ जी, श्री द्वारिकाधीश जी, श्री महादेव जी की कृपा सदैव बनी रहे.
आपकी सफलता में हमेशा आपके पिता का सहयोग हर कदम पर मिला उसके लिए आपके पिताश्री को विशेष बधाई. आपने कठिन तप-तपस्या और कड़े संघर्ष करते हुए, इस उच्च शिखर तक अपने लाडले को पहुंचाया. उक्त जानकारी समाजसेवक श्री रामकिशन जोशी (बामनहैडा-रॉयल फाईनेंस कंसल्टेंसी राजसमंद) एवं नागदा मेनारिया ब्राह्मण समाज के सबसे जागरूक, ऊर्जावान, प्रभावशाली समाजसेवी श्री राजेश नगादा, इंदौर ने पालीवाल वाणी को दी.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
फर्जी पासपोर्ट बनाने का आरोपी गिरफ्तार : BDO संजय यादव को किया ट्रैप : अग्निवीर से सेवानिवृत होने वाले युवाओं को सीधा नौकरी देगी
राजस्थान में चक्रवाती तूफान अर्णब का असर : कई संभागों में बारिश का अलर्ट : 3 डिग्री तक पारा गिरा, सर्दी बढ़ी
पंचायत आम चुनाव-2026 : तृतीय मतदान चरण के ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन पूर्ण, 5 पंचायत समिति क्षेत्रों के लिए 715 सीयू एवं 1430 बीयू आवंटित