📅 Tuesday, 15 September 2026 | 09:27 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,506.15 ▲ +108.05 (+0.46%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,350 🥈 चांदी (1kg): ₹239,400 ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
राजस्थान

भीषण हादसा : 3 महिलाओं सहित 5 लोगों की मौत : कैलादेवी से गंगापुर जा रहा था इंदौर का परिवार

📅 25 December 2024, 01:17 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भीषण हादसा : 3 महिलाओं सहित 5 लोगों की मौत : कैलादेवी से गंगापुर जा रहा था इंदौर का परिवार
भीषण हादसा : 3 महिलाओं सहित 5 लोगों की मौत : कैलादेवी से गंगापुर जा रहा था इंदौर का परिवार

करौली.

गंगापुर रोड पर सलेमपुर गांव के पास मंगलवार रात 8 बजे करीब भीषण हादसा हो गया। इसमें एक निजी बस और मध्य प्रदेश की एक कार में हुई आमने-सामने की भिड़ंत में 3 महिलाओं सहित 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों में से 5 लोगों की हालत गम्भीर होने से उन्हें करौली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

यह हादसा कितना खतरनाक था, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कार पूरी तरह पिचक गई। मरने वाले पांचों लोग कार में सवार थे। ये मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले थे।

करौली हॉस्पिटल पुलिस चौकी प्रभारी बृजराज शर्मा ने बताया-इंदौर निवासी नयन कुमार देशमुख (63) पुत्र भाल चंद्र देशमुख परिवार के साथ कार से कैलादेवी के दर्शन कर गंगापुर की ओर जा रहे थे। वहीं, निजी बस करौली की ओर आ रही थी। रात करीब 8 बजे सलेमपुर गांव के पास स्थित एक निजी छात्रावास के सामने कार बस से टकरा गई। इससे कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, बस में सवार 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मौके पर चीख पुकार मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। गम्भीर घायलों काे करौली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इन लोगों की हुई मौत : चार शव करौली जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। वहीं, एक महिला का शव गंगापुर सिटी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मृतकों की पहचान नयन कुमार देशमुख (63) पुत्र भाल चंद्र देशमुख निवासी इंदौर तथा प्रीति भट्ट, मनस्वी देशमुख, खुश देशमुख और अनीता देशमुख के रूप में हुई है। ये सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए गए हैं।

घायलों में ये हैं शामिल : घायलों में विनीत सिंहल (31) पुत्र गोपाल निवासी करौली, सलीम (42) पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी गंगापुर सिटी, नूरजहां (50) पत्नी सलीम निवासी गंगापुर सिटी, शिवराज लाल (44) पुत्र श्री मोहन गुनेसरा और समय सिंह (21) पुत्र बद्री प्रसाद निवासी गनेसरा शामिल हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें