बीकानेर नगर निगम चुनाव परिणाम आज, क्या लगेगी भाजपा की हैट्रिक?
बीकानेर शहर की सरकार का फैसला आज होने जा रहा है, जिस पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं। राजनीतिक हलकों में सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या इस बार भी भाजपा अपनी जीत का सिलसिला कायम रखते हुए हैट्रिक लगा पाएगी। चुनाव प्रक्रिया के तहत 80 वार्डों में कुल 68.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जिसमें वार्ड 24 में सबसे ज्यादा 85% बंपर वोटिंग देखने को मिली थी। मतगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुबह से ही वार्ड-वाइज रुझान और नतीजे आने शुरू हो गए हैं।
एक वार्ड में पहले ही जीत और लूनकरनसर चुनाव
खास बात यह है कि इस बार के चुनावी रण में एक वार्ड में भाजपा प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध जीत हासिल कर चुका है। आज की मतगणना के साथ ही यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि बाकी वार्डों में जनता ने किस पार्टी के प्रत्याशियों के सिर जीत का सेहरा बांधा है। इसके अलावा, लूनकरनसर नगर पालिका चुनाव रिजल्ट 2026 के लिए भी वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है, जिसके बाद वहां के भी परिणाम सामने आ जाएंगे।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
फर्जी पासपोर्ट बनाने का आरोपी गिरफ्तार : BDO संजय यादव को किया ट्रैप : अग्निवीर से सेवानिवृत होने वाले युवाओं को सीधा नौकरी देगी
राजस्थान में चक्रवाती तूफान अर्णब का असर : कई संभागों में बारिश का अलर्ट : 3 डिग्री तक पारा गिरा, सर्दी बढ़ी
पंचायत आम चुनाव-2026 : तृतीय मतदान चरण के ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन पूर्ण, 5 पंचायत समिति क्षेत्रों के लिए 715 सीयू एवं 1430 बीयू आवंटित